उत्तर प्रदेश

Etawah News: आरोपियों को लेकर एसएसपी ने दी जानकारी, पुलिस के हत्थे चढ़े फरार चल रहे 10-10 हजार के दो गैंगस्टर

Etawah News: यूपी के इटावा में पुलिस ने फरार चल रहे दो गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके ऊपर पुलिस के द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों को पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे दो गैंगस्टर के इनामी आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।

दरअसल वैदपुरा पुलिस के द्वारा छिमारा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर के फरार चल रहे दो आरोपी नगला बही तिराहे के पास खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर पाया। वहीं पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पकड़े गए इनामी गैंगस्टर के आरोपियों को लेकर बताया कि दोनों आरोपियों ने कुछ समय पहले लूट की घटना को अंजाम दिया था और जब से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए इनके ऊपर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वहीं हमारी वैदपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी पुलिस इटावा में इसी तरीके से अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाते हुए उनको गिरफ्तार करने का काम करेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21891 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 6 =