Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक और जहंा निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं दूसरी और चुनावी प्रक्रिया के तहत कलैक्टैªट परिसर स्थित एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अदालत मे 15-खतौली विधान सभा क्षेत्र उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन की अधिसूचना के कारण 10 नवम्बर 2022 से 17 नवम्बर 2022 तक नामंाकन पत्र प्राप्त/दाखिल किए जा रहे हैं।

10 नवम्बर से एडीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया के तहत बीते दिन 6 सम्भावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इसी संदर्भ मे आज प्रत्याशी जयबहादुर पुत्र रामशरण निवासी गालिबपुर, खतौली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया तथा सुनीता सैनी पत्नी कर्ण सिंह सैनी निवासी जानसठ रोड संगम विहार ने जनसत्ता पार्टी की ओर से नामांन पत्र प्राप्त किया 

सुरेश देवी पत्नी रविंद्र सिंह निवासी सिविल लाइन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया। कचहरी परिसर मे चल रही नामंाकन प्रक्रिया के मददेनजर एडीएम प्रशासन कोर्ट एवं उसके आसपास एसएसपी विनित जायसवाल एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के चलते कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एवं सीओ सिटी आयुष प्रताप सिंह ने नामांकन स्थल पहंुच कर सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नामंाकन प्रक्रिया के कारण एडीएम कोर्ट की और वाहनो की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। विदित हो की खतौली एसडीएम जीत सिंह रिटर्निग आफिसर हैं। एडीएम खतौली जीत सिंह राय के साथ दो एआरओ भी नियुक्त किए गए हैं।

यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते 10 नवम्बर से 17 नवम्बर 2022 तक खतौली सीट के लिए नामंाकन होंगे तथा 18 नवम्बर 2022 को नामंाकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 21 नवम्बर 2022 निर्वाचन आयोग द्वारा नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उल्लीखित है कि 5 दिसम्बर 2022 को मतदान होगा तथा 08 दिसम्बर को मतगणना होगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − sixteen =