Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव बसेड़ा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News: देर रात एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। वह अपने घर पर ही तीन बच्चों के साथ सोई हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों ने खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।  

 जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र गांव बसेड़ा में तीन बच्चों की मां रीनू बीती रात अपने घर पर ही बच्चों के साथ सोई थी। इसी दौरान ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर डाली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। वहीं सुसुराल वाले हत्या के बाद घर पर बच्चों को छोड़कर फरार हो गए।  

विवाहिता बेटी की हत्या की खबर सुनकर मृतका के परिजन  भोपा थाना क्षेत्र के गांव कसोली से छपार पहुंचे और दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मायके वालों के पहुंचने से पहले ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।  

मृतका के पिता सतपाल ने थाने पहुंचकर बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति विपिन, देवर विकास, रामचंद्र व पिंकी पत्नी विकास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।  उधर मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। नाना सतपाल के आने के बाद बच्चे उन्हें अपने साथ ले जाने की बात कहते हुए बिलखते रहे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =