Muzaffarnagar News: महाराजा अग्रसैन सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि०) की आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय पर आहुत की गयी जिसकी अध्यक्षता सस्थापकंध्प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल व सचलानं आकाश सिघलं ने किया। सस्थापकंध्प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि समिति गरीब मजदूर असहाय वैश्य परिवारों का सगठनं है।
वैश्य समाज के गरीब मजदूर परिवारों को अपने ही समाज के नेताओ द्धारा चुनाव के समय बिरादरी का वास्ता देकर छला जाता है ओर फिर उसी गरीब वैश्य वर्ग की वोट पाकर सत्ता में काबिज होकर फिर उनसे मुंह मोड़ लिया जाता है ना उनको सम्मान मिलता है ना ही कोई उनके हक की आवाज उठाता है।
लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब गरीब मजदूर वैश्य समाज जागरूक हो रहा है जो अपने मान सम्मान अधिकार हकों के लिए आवाज भी उठायेगा ओर अपनो के खिलाफ भी बोलना पड़ा तो बोलेगा। इसी कड़ी में सगठनं को मजबूत करने हेतू आज सैकड़ों वैश्य महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण की।
कांशीराम कालोनी इकाई की जिला प्रभारी शिखा गोयल, अध्यक्ष पूजा गोयल, महामंत्री दीपा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूबी गुप्ता के नेतृत्व में महिला संगठन निरन्तर मजबूत हो रहा है। बैठक में समिति से जुड़ी सभी महिलाओं का पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में माया देवी, मोनीका गोयल, सुषमा गोयल, सविता गुप्ता, काजल गुप्ता, शिवानी, प्रभा आदि सैकड़ों महिलाये उपस्थित रहीं

