Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम कार्यकत्रियों को मंत्री ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारतभूमि के वीर सपूत पूर्व प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवम राष्ट्रपिता उपाधि प्राप्त श्री मोहन दास कर्मचन्द गांधी जी की जयंती पर स्थानिय प्राथमिक पूर्वी पाठशाला में आयोजित किया गया भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस से शुरू कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम में अपना उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रही बहनों को प्रस्तित पत्र देकर सम्पन्न हुआ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति सुषमा त्यागी (क्षेत्रीय संयोजक, वरिष्ठ समाज सेविका वीना शर्मा एवम वरिष्ठ भाजपा नेत्री महेशो चौधरी रहे सफल कार्यक्रम का अयोजन श्री मति नीरज गौतम जिला संयोजक (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) द्वारा किया गया एवम रेणुका जेमिनी (हनुमत मण्डल संयोजक) अलंकार त्यागी जिला सहसंयोजक आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य हिमानी तथा राष्ट्रिय पुरुस्कृत मास्टरी सीताराम की गरिमामयी उपस्तीथी रही।

कार्यक्रम का संचालन नीरज गौतम तथा होती लाल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने बापू जी के भजन रघुपति राघव राजा राम भजन का आनन्द लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने नीरज गौतमी के कार्य की प्रसंशा की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों बेटियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा विद्यालय के बच्चो के लेखन सामग्री उपलब्ध कराई गई, कमल दुबे (जिला सहसंयोजक) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चौधरी राजबीर जी, पण्डित शिव कुमार जी समेत लगभग २०० महिलाओं ने भाग लिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 3 =