Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मंत्री कपिलदेव व डा. वीरपाल निर्वाल शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नॉर्थ सिक्किम सड़क हादसे में भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी शहीद लोकेश कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई है। परिजनों ने अपने खेत पर ही शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां की शुरू करते हुए परिजनों संग ग्रामीणों ने साफ सफाई शुरु कर दी है। बीते दिवस सिक्किम हादसे में युसूफपुर का जवान लोकेश कुमार शहीद हो गया है।

शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल भी पहुंचे हैं। मोरना संवाददाता के अनुसार चीन से सटी एलएसी के करीब नॉर्थ सिक्किम में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के १६ जवान शहीद हो गए, जिसमें भोपा क्षेत्र के गाँव युसुफपुर निवासी लोकेश सहरावत के शहीद होने की खबर से गाँव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव युसुफपुर निवासी लोकेश पुत्र उदयवीर सहरावत के सड़क हादसे में शहीद होने की सूचना शुक्रवार देर शाम गाँव पहुँची, तो गाँव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। प्रसिद्ध काँग्रेस नेता सतीश सहरावत के भतीजे लोकेश सहरावत परिवार में इकलौता पुत्र था। लोकेश सहरावत २०१३ में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भोपा के जनता इन्टर कॉलिज में हुई थी और वह वॉलीबॉल के खिलाडी थे। स्पोर्ट्स मेन के रूप में उनकी भर्ती सेना में हुई थी। २८ वर्षीय लोकेश सहरावत की शादी दो वर्ष पूर्व खतौली क्षेत्र के गाँव खानपुर में हुई थी।

लोकेश के परिवार में पत्नी तनु के अलावा पिता उदयवीर सहरावत, माता कुसुमलता हैं। बहन रशिम की शादी निकटवर्ती गाँव करहेड़ा में हुई है। गुरुवार की शाम परिजनों ने लोकेश सहरावत से फोन पर बात कर उनका हाल जाना था, लेकिन क्या पता था कि ये आखिरी वार्ता बन जायेगी। लोकेश की मौत का समाचार देर शाम उनके माता पिता को सदमा लग जाने के कारण नही बताया गया था।

वहीं भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने शहीद के आवास पर जाकर जानकारी प्राप्त की।लोकेश सहरावत के शहीद होने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल,भाजपा क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी, ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी, रालोद नेता अमित ठाकरान, वरुण सहरावत, संदीप गुर्जर सहित पूर्व सैनिकों की संस्था से जुड़े सैनिको ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 13 =