Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाइकों सहित शातिरों को किया गिरफ्तार, थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया जहां ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार।कब्जे से चोरी की गयी ०३ मोटरसाईकिल व ०१ स्कूटी बरामद किया। 
शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिह एवं प्रभारी निरीक्षक बबलू सिह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को मदीना चौक से हाजीपुर की तरफ रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की ०३ मोटरसाईकिल व ०१ स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 उल्लेखनीय है कि २५ मई को वादी कीर्त चौधरी पुत्र रणधीर सिह निवासी रामपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक २५ मई को अज्ञात चोर द्वारा वादी की स्कूटी एक्टीवा न० यूपी १२ बी०डी० ८७२१ चोरी की ली गई है तथा दिनांक ११ नवम्बर २२ को राईल पुत्र मौ० हनीफ निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक ०५ नवम्बर २२ को अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाईकिल स्पेलण्डर न० यूपी १२ बी०के० ८९६१ को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण  आस मौहमम्द उर्फ आशू उर्फ सडु पुत्र स्व० इजहार उर्फ गुलशेर निवासी मौ० किदवाई नगर थाना कोतवाली नगर, अजाज उर्फ अजाद उर्फ मुन्ना पुत्र कल्लु फरीदी निवासी मौ० किदवई नगर थाना कोतवाली नगर
जिनके कब्जे से ०१ हीरो स्पलैन्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२बीके ८९६१, ०१ होण्डा एक्टिवा नम्बर यूपी १२बीडी ८७८१, ०१ हीरो स्पलैन्डर प्लस नम्बर यूपी १२बीपी १३४८  , ०१ हीरो पैशन प्रो  नम्बर यूपी ३७सी २९२५। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक संजीव कुमार यादव थाना सिविल लाईन, उ०नि० ललित कुमार, इन्द्रजीत सिह, बालकिशन, है०का० आदित्य चौधरी, है०का० जितेन्द्र सिंह, का० मनोज, विकास, आदेश थाना सिविल लाईन शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =