News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त सीटू पुत्र तेजपाल निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त विपिन पुत्र रामरतन निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त शाहिद उर्फ भैया पुत्र इलियास निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त व0उ0नि0 विष्णु कुमार गौतम द्वारा विघुत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त असगर पुत्र शरीफ निवासी सैदपुर कलां थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 श्री अमिरेश कुमार मय हमराहिगण द्वारा वारण्टी अभियुक्त जुगन उर्फ जय कुमार पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम बाजिदपुर कबाली थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया । वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 रेशमपाल सिंह द्वारा मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गुलशेर पुत्र शमशाद निवासी शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर बेलडा पुल से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुलेमान खान पुत्र चिसा निवासी किशनपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

कई को चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्तों नौशाद पुत्र महबूब निवासी केवलपुरी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर, शौकीन पुत्र रसीद निवासी महमूदनगर थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को मल्लूपुरा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 नाजायज चाकू बरामद किये । इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 गिरीश चन्द्र द्वारा अभियुक्त बुद्धु उर्फ जान मौहम्मद पुत्र मुन्नू निवासी भोजाहेडी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को खाईखेडी रोड शनि मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 श्री योगेश शर्मा द्वारा अभियुक्त शोएव पुत्र जहीर निवासी मौ0 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को सत्याधाम आश्रम शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

 

साइबर हेल्प सेन्टर ने कराये रूपये वापस
मुजफ्फरनगर। साइबर ठगी का जाल पूरे देश प्रदेश में बड़ी तेजी से फैल रहा है। जिस कारण प्रतिदिन हजारों लोग इस ठगी के शिकार हो रहे हैं। जिसमे मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन में मुजफ्फरनगर साइबर हेल्प सेंटर द्वारा लगातार लोगों के पैसे वापस कराए जा रहे हैं। इसी कडी में आज मुजफ्फरनगर पुलिस की साइबर हेल्प सेन्टर ने त्वरित कार्यावाही करते हुए पीडित के ८५००० हजार रूपये वापस कराकर अपना गुडवर्क जारी रखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल किशोर पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौ० देवीदत्त कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति साइबर ठग द्वारा परिचित बनकर लिंक के माध्यम ८५००० रुपये स्थान्तरित करा लिए गये है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ८५०००रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी कार्यवाही के लिए धन्यवाद देकर उनकी मुक्त कंठ से प्रशांसा की है।

 

हादसे में स्कूटी सवार घायल
मुजफ्फरनगर। छपार में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र के लंढौरा गांव निवासी निखिल पुत्र विपिन कुमार सुबह बरला आया था। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-५८ पर सिंचाई विभाग की कोठी के सामने बने कट पर मुड़ने लगा लगा तो पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

 

ठगो ने युवक को ठगा
मुजफ्फरनगर। एक बार फिर से ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति से ८५ हजार रुपये की ठगी की गई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित व्यक्ति के रुपये वापस करा दिए। जिले में फिर से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने एक व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल करके खुद को परिचित बताकर रुपयों की मांग की। इसके बाद व्यक्ति ने ८५ हजार रुपये भेज दिए। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के रुपये वापस दिला दिए हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को भी एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। पेटीएम यूजर एक किसान साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया था। शिकायत करने पर साइबर सेल की टीम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए किसान के एक लाख रुपये वापस दिला दिए थे।  गांव भौराकलां निवासी तरेशपाल पुत्र मायाराम के मोबाइल फोन पर शनिवार को कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने रिश्तेदार का करीबी बताते हुए इमेरजेंसी में रुपयों की आवश्यकता बताई। इस दौरान उसने खुद को किसी बीमारी से जान का खतरा बताया। इसके बाद तरेशपाल ने उसे एक लाख रुपये भेज दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के रुपये वापस करा दिए थे।

 

चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
शाहपुर। सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर मे सैकडो मरीजो की आंखो की जांच हुई तथा 250 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। वरदान नेत्र चिकित्सा धर्मार्थ संस्था के तत्वाधान मे कस्बा स्थ्ति श्री रामगोपाल अग्रवाल सरस्वती शिशु निकेतन स्कूल मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक प्रमुख समाजसेवी श्यामपाल भाई जी,मनीष मित्तल, अरूण गोयल, अनिल गोयल, अमन मित्तल, सुन्दर जैन, दिनेश गोयल, पत्रकार सचिन सिंघल सहित संस्था के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

मुठभेड में गौकश गिरफ्तार2 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में पुलिस ने शातिर गौकश को तमंचा, कारतूस, गौमांस स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवालनगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही शाहपुर बुढाना रोड़ रजवाहे के पास जंगल ग्राम पीनना से 01 शातिर गौकस अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दौराने कार्यवाही उ0नि0 श्री ब्रहमजीत सिंह चौकी प्रभारी रामलीला टीला भी गोली लगने के कारण घायल हो गये।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में इस्तेकार पुत्र इलियास नि0 ग्राम मिमलाना थाना कोतवालीनगर मु0नगर। जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 02 खोखा कार0 03 जिन्दा कार0 315 बोर, 50 किग्रा गौमांस, 01 एक्टिवा सफेद रंग, 01 मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर रंग काला अधूरा नम्बर चोरी की बरामद की। अभियुक्त शातिर किस्म का गौतस्कर अभियुक्त है जिसपर थाना को0नगर में गौकसी, गैंगस्टर/गुण्डा अधि0 शस्त्र/मादक पदार्थ तस्करी के लगभग डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

सड़क हादसे में सिपाही घायल4 Min 7 |
जानसठ। दो बाइकों की आपस की भिडन्त मे हादसे के तहत बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त मीरापुर रोड पर दो बाईवे पर दो बाईको के बीच भिडन्त हो गई। इस हादसे मे निकटवर्ती जनपद मेरठ की बहसूमा पुलिस चौकी पर तैनात का.पी.आर.भारती घायल हो गए। वहीं दूसरी और दूसरी बाईक सवार युवक को भी कुछ चोटे आई। उधर से जा रहे वाहन चालको ने जब यह नजारा देखा तो वे मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायल पुलिसकर्मी पी.आर.भारती व उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसे चिकित्सको ने मामूली चोट के कारण प्राथमिक उपचार देकर उसकी अस्पताल से छुटटी कर दी। जबकि गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल मे भर्ती कर उपचार शुरू किया। थाना जानसठ पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी के सम्बन्धित अधिकारियो को हादसे की जानकारी दे दी है।

 

वोट बनवाओ अभियान शुरू
मुजफ्फरनगर। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोट बनवाने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा के इस अभियान का लक्ष्य अधिकाधिक वोट बनवाना है तथा खासतौर पर युवाओ को अपनी वोट बनवाने तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। इसी संदर्भ मे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियो के निदेशन मे चल रहे भाजपा के वोट बनवाने के इस अभियान की कडी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इन्टर कॉलेज मे वोट बनवाए गए। इस दौरान भाजपा नेता अचिन्त मित्तल,जिला मंत्री राहुल आदि मौजूद रहे।

 

महिला बेहोश हालत में मिली7 Min 9 |
मीरापुर। सडक किनारे बेसुध अवस्था मे पडी महिला को देखकर दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर कैथोडा मार्ग पर दोपहर के वक्त एक महिला को लगभग बेहोशी की हालत मे पडा देख नागरिको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रो का कहना है कि उक्त महिला का नाम निशा है जो मूलरूप से हरियाणा की निवासी है। तथा अपने पहले पति से तलाक होने बाद वह उसने युसुफपुर निवासी मुकेश से दूसरी शादी रचा ली। महिला का पति मुकेश कपडो की रंगाई का काम करता है। चिकित्सको का कहना है कि विवाहिता नीशा ने छोले खा लिए थे तथा गैस बनने के कारण वह अचानक बेहोश हो गई थी। जो अब प्राथमिक उपचार के बाद काफी ठीक है।

 

खेत में लगा ट्रान्सफार्मर किया चोरी
शाहपुर। चोरो ने खेत मे लगा बिजली का ट्रान्सफार्मर बीती देर रात अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले की जानकारी मिलने पर गांव मे पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारी भी विभागीय अधिकारी कार्यवाही मे जुट गए।

गैस कनैक्शन लगाने के बाद सफाई नहीं करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। घरो मे गैस कनैक्शन फिटिंग की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही आईजीएल गैस फिटिंग कम्पनी के कर्मचारी कम्पनी के लिए धरे पर पलीता लगा रहे हैं। जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उल्लेखनीय है कि आईजीएल गैस फिटिंग करने वाली कंपनी के लोग गैस फिटिंग के के बाद होने वाली गंदगी को साफ किए बिना ही छोड रहे हैं जिससे नागरिको को परेशानी हो रही है। नगरवासियो का कहना है कि कम्पनी के अधिकारियो/सम्बन्धित ठेकेदार को इस और भी ध्यान देना चाहिए।

 

सपा ने वोट बनवाने के लिए लगाया शिविर10 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरव स्वरूप ने वोट बनवाने को लेकर सदर विधानसभा मुजफ्फरनगर पर किया धुआधार निरीक्षण , फार्म ना मिलने पर और कमिया पाए जाने पर तहसीलदार सदर से तुरंत बात की और जनता की समस्याओं का निदान करने की बात की साथ मै महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एड,शमशाद नेता,दिलशाद कुरेशी, महानगर उपाध्यक्ष मेहमूद आलम,दिलशाद अंसारी,महानगर सचिव महक सिंह,अमित शील,वार्ड २२ अध्यक्ष रचित गोयल आदि रहे। गौरव स्वरूप और महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एड ने जी. सी. पब्लिक स्कूल ,होराइजन स्कूल अग्रसेन विहार,राजवंश सभा भवन लक्ष्मण विहार न्यू मंडी , जैन डिग्री कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज,इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राम धांधेडा, सिकरेड़ा आदि ग्रामो मै जाकर बूथ पर बन रही वोट के लिए जनता को जागरूक किया और जनता से अपील को ज्यादा से ज्यादा जाकर अपनी वोट बनवाए जिससे वे सबसे बड़े लोकतांत्रिक अपने वोट देने के अधिकार को प्राप्त कर सके। शलभ गुप्ता एड महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर ने भी जनता से वोट बनवाने के प्रति जागरूक रहने का निवेदन किया मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है अपने इस अधिकार को प्राप्त करने के लिए सभी को जागरूकता के साथ जाकर अपने अपने मतदान स्थलों पर जाकर अपनी वोट बनवानी चाहिए और जिनकी वोट बनी हुई अपनी वोट चेक करनी चाहिए।

अंसतुलित होकर पलटी ई-रिक्शा
शामली। बडौत से शामली आ रही बस की टक्कर से ई-रिक्शा मे बैठी सवारी चोटिल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड अजन्ता टाकीज के समीप आज दोपहर के वक्त बडौत की और से आ रही बस व ई-रिक्शा की भिडन्त के दौरान हुआ यह हादसा।

 

मुठभेड़ में गो-तस्कर व दारोगा घायल
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस की पिन्ना गांव के जंगल में गोकशी करने वाले तस्करों से मुठभेड़ में एक गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एक दारोगा भी जख्मी हुआ है।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली एक चार गो तस्कर गोकशी के बाद गौ मांस लेकर निकलने वाले हैं। पिन्ना बाईपास बुढाना शाहपुर रोड पर पुलिस ने सामने से आ रहे युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने सड़क से अपनी बाइक और स्कूटी मोड़ कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली रामलीला टिल्ला पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह को हाथ से रगड़ खाते हुए घायल कर निकल गई। जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर भी पुलिस की गोली से घायल हो गया उसके पैर में गोली लगी। घायल गौ तस्कर के 3 साथी बाइक में स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश ग्राम मिमलाना निवासी इस्तेकार पुत्र इलियास को गिरफ्तार कर लिया बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व दो खोखा कारतूस तीन जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद। इसके साथ ही 50 किलो गौ मांस एक एक्टिवा व एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। घायल दरोगा ब्रह्मजीत को भी उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि घायल बदमाश ने अपने तीनों साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ठंड से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गंग नहर पुल के पास कादीपुर जाने वाले मार्ग पर यात्री प्रतीक्षालय में दो वर्ष से एक अज्ञात वृद्ध रह रहा था। कस्बा निवासी एक युवक उसे खाना देने के लिए गया था तो उसे वहां दुर्गंध महसूस हुई। उसने आसपास के दुकानदारों को इसकी सूचना दी। दुकानदारों ने जब पास जाकर देखा तो वह मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। उसके दोनों पैर सिकुड़े हुए थे। जिस कारण उसकी मौत ठंड के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। भोपा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतक का अन्तिम संस्कार कर दिया है।

 

पति के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला जाटान निवासी अधिवक्ता तहसीन अहमद ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन मोहसिना उर्फ सन्नो का निकाह 20 मार्च 2012 को गांव गढ़ी निवासी गुलजार से हुआ था। आरोप है शादी के पति अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। परिवार के लोगों ने कुछ पैसे भी दिए, लेकिन आरोपी पति लगातार उसकी बहन का उत्पीड़न करता रहा। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपी ने उसकी बहन से मारपीट कर एक लाख व कार लाने की मांग की थी। अधिवक्ता ने बताया कि 26 अक्तूबर को ससुराल में मोहसिना उर्फ सन्नो ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित ने बहन के पति पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21377 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =