Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तीन चरणों में चलेगा मिशन इन्द्रधनुष : डा. महावीर सिंह फौजदार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन द्वारा चलाया जा रहा मिशन इन्द्रधनुष अभियान पूरे जनपद मे तीन चरणो मे चलाया जाएगा। माह मार्च,अप्रैल और मई मे यह अभियान एक-एक हफ्ते के अन्तराल से चलाया जाना प्रस्तावित है।

सीएमओ कार्यालय मे आयोजित मीडिया कार्यशाला मे बोलते हुए सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार ने बताया कि मिशन इन्द्र धनुष 7 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जो बच्चे और गर्भवती माताएं टीकाकरण से छुट गए हैं। उनके लिए तीन माह का तीन चरणो वाला यह अभियान आयोजित किया गया है। इसमे जनपद के 1182 केन्द्रो पर टीकाकरण होगा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस अभियान के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियो को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।मीडिया कार्यशाला मे पत्रकारो से वार्ता करते हुए सहारनपुर मण्डल के ज्वाइंट डायरेक्टर डा.मिनेश कुमार चावला ने बताया कि वे एक दिवसीय दौरे पर जनपद मे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओ की मॉनिटरिंग के लिए यहां आए हैं

उन्होने स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरो एवं चिकित्सा स्टाफ से चर्चा की और उपलब्ध संसाधनो पर चर्चा की। उन्होने कहा कि मिशन इन्द्रधनुष को शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा। प्रेसवार्ता मे जाइंट डायरेक्टर डा.मिनेश कुमार चावला,सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार, डा.गीतांजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20747 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =