Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस के साथ धक्का-मुक्की सहित अन्य आरोपों में विधायक कोर्ट में पेश

Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर । सरधना सीट से भाजपा के दबंग विधायक संगीत सोम मंगलवार को २००९ के एक मुकदमे के सिलसिले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कुछ और नेता आज कोर्ट में पेश हो रहे हैं।

याद रहे कि लोकसभा चुनाव २००९ के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश जारी किया था। संगीत सोम ने २००९ में सपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। पुलिस के अनुसार संगीत सोम व उनके समर्थकों ने १७ मार्च २००९ को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मालवीय चौक पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया था।

तत्कालीन टीएसआइ हरमीत सिंह ने थाना सिविल लाइन में उसी दिन मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि संगीत सोम ने अन्य लोगों के साथ मिलकर निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। धारा-१४४ लागू होने के बावजूद सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता जाम किया और लोक सेवक के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। जिस्से अफरा-तफरी मच गई।

टीएसआइ हरमीत सिंह ने आरोप लगाया था कि संगीत सोम तथा अन्य लोगों को जाम न लगाने को मना किया गया था। चालान करने की चेतावनी दी गई तो असलहों का प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद काफिले में शामिल निजी गार्ड वीरेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह तथा कम्मोद सिंह को मय असलाह हिरासत में लिया गया था।

संगीत सोम फरार हो गए थे। घटना वाले दिन तो संगीत सोम के दोनों निजी सुरक्षा गार्डों को असलाह का लाईसेंस दिखाने पर छोड़ दिया गया था। लेकिन मुकदमें में नामजद होने के बाद चार्जशीट कोर्ट में जाने पर संगीत सोम को कोर्ट से जमानत करानी पड़ी थी।

निजी सुरक्षा गार्ड वीरेन्द्र सिंह तथा जयपाल सिंह ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद २९ सितंबर २०२१ को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके उपरांत उन्होंने कोर्ट ने ३५-३५ हजार रुपये के निजी मुचलकों पर जमानत दी थी।

चलाया सदस्यता अभियान
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के चलते नई मंडी मंडल के भोपा रोड पर सदस्यता अभियान के लिए कैम्प चलाया गया। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को आगामी २०२२ के चुनाव के लिए अधिक से अधिक नवीन सदस्य बनाने का आशन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख शरद शर्मा, बशेश्वर दयाल, विपुल भटनागर, कमल कान्त शर्मा, गोपाल माहेश्वरी एडवोकेट, तेजपाल गुर्जर, दिनेश पुंडीर, अर्श सिंघल व विक्रांत बालियान आदि उपस्थित रहे।

कार्तिक गंगा स्नान मेले का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।कार्तिक गंगा स्नान मेले का पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एएमए जितेंद्र तोमर, अमित राठी, जोगेंद्र वर्मा, संदीप गुर्जर, कैप्टन प्रवीण चौधरी आदि सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − seven =