Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएम चंद्र भूषण सिंह एवं सीडीओ आलोक यादव ने भोपा में संपूर्ण समाधान दिवस मैं समस्याएं सुनकर किया निस्तारण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने संयुक्त रूप से थाना भोपा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जाकर फरियादियों की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण कराया।

उन्हांने निर्देश दिए कि जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद से संबंधित जो शिकायतें प्राप्त हो रही है इसके लेखपाल, सिपाही भूमि विवाद प्रकरणों को गंभीरता से ले। सभी लेखपाल, सिपाही अपने क्षेत्र में आवंटित रोस्टर के अनुसार भ्रमण कर भूमि विवादों का अंकन रजिस्टर में करके उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों से हस्ताक्षर भी करा लें।

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 01 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमे मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर संचालित डी0एम0वार रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समय से निस्तारण होने पर सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस पर शिकायतकर्ताओं का आना कम हुआ है।

उन्होने निर्देश दिये कि रोस्टर के अनुसार लेखपाल थाना दिवस में उपस्थित रहें, साथ ही नगर पालिका, ब्लाक, विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी थाना समाधान दिवस के दौरान उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एसडीएम जानसठ जयेन्द्र कुमार, थाना अध्यक्ष भोपा, अपर जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल, समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 9 =