संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: दुश्मन को परास्त करने वाले शहीदों की बहुत याद दिलाता है तिरंगा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) आजादी के ७५वें अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगे सजने शुरू हो गये है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आवाहन पर मुजफ्फरनगर के घर-घर में तिरंगे को फहराने का एक उत्साहित माहोल बन गया है।

देश के शहीदों एवं महान लोगों के महत्व को नई पीढ़ी के मनोमस्तिष्क में भेजना है। जिसके लिए ष्घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा के महत्व को नई पीढ़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एंव आदि के तिरंगा आवाहन से घर एवं कॉलोनिया सजनी शुरू हो गई है। रेशू विहार स्थित मकान पर लगे तिरंगो को देखकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें तिरंगा लगाने की प्रेरणा ले रहे है।

सत्यप्रकाश रेशू के मकान को सभी पारिवारिक सदस्यों ने मकान की ऊपरी मंजिल पर चारो ओर तिरंगे लगा दिये है। देश की आन-बान-शान तिरंगे लगाने से वातावरण बहुत ही सुखमय हो गया है जिसे देखकर हर आने-जाने वाला देशवासी ष्वाहष् कह रहा है। लहराता हुआ तिरंगा जहां मन को अच्छा लगता है वही दूसरी ओर अपने लहू से दुश्मन को परास्त करने वाले शहीदों की बहुत याद दिलाता है।

इसलिए कहां गया है ष्शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर वर्ष मेलेष्। बड़ी संख्या में सभी को तिरंगे बांटने की व्यवस्था भी की जा रही है जिससे सभी लोग एक तिरंगा अवश्य अपने साथ रख सकें व घर पर लगा सके।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 412 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =