Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हत्या का किया खुलासा, ०१ फावड़ा आलाकत्ल व अन्य सामान बरामद

भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना भोपा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से ०१ फावड़ा आलाकत्ल व अन्य सामान बरामद किया।

जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी भोपा रामाशीष यादव के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ हत्याभियुक्त को शुक्रताल गंगा घाट से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ फावड़ा आलाकत्ल व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि श्रीमति सुदेश देवी पत्नी राजवीर निवासी ग्राम इलाहाबास थाना भोपा, मुजफ्फरनगर ने थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त चंकित उर्फ अंकित पुत्र जयविंदर द्वारा सुबह ४.०० बजे सोते हुए उसके पति को जान से मारने की नियत से फावड़े से वार करने की घटना कारित की गई थी

जिसके कारण वादिया के पति की मृत्यु हो गयी थी। वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त चंकित उर्फ अंकित पुत्र जयविंदर निवासी ग्राम इलाहाबास थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त चंकित उर्फ अंकित उपरोक्त द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान बताया गया कि मृतक के अभियुक्त की बहन से अवैध सम्बन्ध थे जिसका अभियुक्त चंकित उपरोक्त विरोध करता था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी थाना भोपा, व०उ०नि० सत्यनारायण दहिया, का० इकराम अली, विष्णु कुमार, टीकम सिह थाना भोपा शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21775 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =