Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 24 घंटे में हत्या का खुलासाः पिता ने ही की थी हत्या

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०१ हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से आलाकत्ल दाव बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि प्रेम-प्रसंग के विरोध में पिता ने की थी अपनी पुत्री की हत्या।

अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्येवक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बहादरपुर में हुई युवती की हत्या की घटना का २४ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ०१ हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ आलाकत्ल दाव बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ०१ दिसम्बर को थाना सिखेड़ा पुलिस को ग्राम बहादरपुर में एक युवती की हत्या की सूचना प्राप्त हुई जिसके सम्बन्ध में ग्राम प्रहरी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा शक के आधार पर मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए उपरोक्त घटना का सफल अनवारण किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र राजाराम उर्फ रूला निवासी बहादरपुर थाना सिखेड़ा, प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरी पुत्री का जनपद हरिद्वार निवासी एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था 

२९ नवम्बर को उसके काम पर जाने के बाद वह घर से चली गयी थी तथा शाम को वापस आयी थी। हमारे द्वारा उसे डांटा गया तो उसने कहा कि मैं उसी के साथ रहूंगी। काफी समझाने पर भी नहीं मानी तब मैने गुस्से में दाव से वार करके उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० सचिन कुमार शर्मा, उ.नि. श्रई पवन कुमार, का. हरिओम, अर्जुन, म.का. दीपाजंलि थाना सिखेड़ा शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 13 =