News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हादसो मे घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिलिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू के मौहल्ला कुंगरपटटी निवासी जावेद चरथावल के कुटेसरा निवासी अपनी बुआ के घर से वापिस लौटते वक्त पिन्ना बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गश्ती जीप मे सवार पुलिसकर्मियो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। एक अन्य सडक हादसे के तहत नगर के मौहल्ला गउशाला निवासी कृष्णा पुत्र राजीव शर्मा भी रूडकी रोड स्थित गुरूरामराय पब्लिक स्कूल के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सतीश अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त अचानक भैसा बोगी से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

गाडियां आपस में भिडी
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर मंसुरपुर क्षेत्र में बेगराजपुर के पास एक दूसरे को बचाने के प्रयास में तीन गाडियां आपस में टकरा गयी। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन गाडियां क्षतिग्रस्त हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों गाडियों को कब्जे में लेकर चौकी पर खडा कर दिया। इंस्पैक्टर मंसूरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बेगजरापुर के पास एक दूसरे को बचाने के प्रयास में तीन कार आपस में टकरा गयी। कारों की भिडन्त के बाद उसमे सवार लोग आपस में उलझ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों कारों को कब्जे में लेकर चौकी पर खडा कर दिया। इंस्पक्टर का कहना है कि यदि कोई तहरीर आती है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी।

शातिर व कबाडी दबोचा
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने रेलवे विभाग का चोरी किया हुआ लोहा बरामद कर एक कबाडी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हए बताया कि इंस्पैक्टर मंसूरपुर मुकेश गौतम ने एक सूचना के आधार पर कुछ चोरों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने रेलवे विभाग का लोहा चोरी करने के अलावा कई घटनाओं का खुलासा किया और पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी किया हुआ माल मंसूरपुर में कबाडी को बेचा है। इस जानकारी पर पुलिस ने कबाडी के गोदाम पर छापा मारकर कबाडी को हिरासत में लेते हुए वहां से चोरी किया हुआ माल बरामद कर लिया। पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ व और बरामदगी में जुटी है।

पडौसियों में मारपीट
मंसूरपुर। मामूली सी बात पर दो पडौसियों के बीच हुई आपसी कहासुनी तीखी झडप मे तब्दील हो गई। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नरा निवासी रामकुमार का गांव के ही सुभाष से पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त इन दोनो के बीच बहस हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो तथा गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराते हुए इन दोनो के बीच समझौता करा दिया।

बाइक सवार की हुई मौत
शाहपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नसौली निवासी युवक राजीव पुत्र रामनारायण बाईक द्वारा अपनी ससुराल मे आयोजित शादी समारोह मे सम्मलित होने के लिए जा रहा था कि बाईक सवार राजीव अपने गांव से चलकर जैसे ही क्षेत्र के बुढाना रोड पर कसरेवा की पुलिया के समीप पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से तथा गंभीर चोट व अधिक रक्तश्राव के कारण उसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा जब मृतक के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल की गई तो शव की शिनाख्त गांव नसौली निवासी राजीव के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। बीती रात सडक हादसे मे युवक की मौत की दुखद खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिवारजन तथा ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। तथा परिजनो की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश के प्रयास तेज कर दिए।

साइबर हैल्प लाइन का सराहनीय कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा साइबर ठगों द्वारा रूपये वापस कराने का काम लगातार जारी है। आवेदक रोहित निवासी नुमाइस कैंम्प थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बन मनी रिक्वेस्ट भेजकर १५ हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए म्ेंमइन्र्र को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा १५ हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक अर्पण त्यागी निवासी ऊकाउली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर १०,९९० रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा १०,९९० रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक आशीष निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर ३२,४९५ रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ऐरोन-फ्लाई को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ३२,४९५ रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक आयुष रहेजा निवासी गाँधी कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर १५ हजार रुपये स्थानांतरित करा लिये गये है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ।सुनपक म्दजमतचतपेमे को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा १५ हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

रैली का हुआ आयोजन
जानसठ। खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ द्वारा विकास खंड जानसठ के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० सविता डबराल के नेतृत्व में विकास खंड जानसठ के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा वाहन चालकों को वाहन चलाते समय नियमो के प्रति जागरूक तथा संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर डॉ० सविता डबराल द्वारा सभी बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए, इस अभियान को सफल बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु नियमों की उचित जानकारी और सावधानी रखने हेतु आवाहन किया गया।

 

पूर्ति निरीक्षक ने सुनी समस्याएं
खतौली। तहसील खतौली में पूर्ति निरीक्षक द्वारा राशन कार्डधारियों की समस्या का समाधान किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी श्याम सुन्दर राम के कुशल निर्देशन में तहसील खतौली में पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा द्वारा अपने कक्ष में राशन कार्ड धारको की समस्याओं का निस्तारण किया। उक्त समस्या आवेदनकर्ता टिंकू पुत्र नरेन्द्र सिंह ग्राम हुसैनपुर बोपाडा ने प्रार्घ्थना पत्र प्रस्तुत किया, कि उनके राशन कार्ड में उनकी माताजी का नाम दर्ज किया जाये। प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी माताजी का नाम ऑनलाइन दर्ज किया गया, जल्द ही राशन कार्ड पर डिजीटल हस्ताक्षर किया जायेगा। जांचोपरान्त नियमानुसार राशन कार्ड जारी करने की कार्यवाही की जायेगी।

 

प्रदूषण फैलाने पर की कार्यवाही5 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के निर्देशन में टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया गया जिस दौरान प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई। जनपद मुजफ्फरनगर एनसीआर के अन्तर्गत आच्छादित हैं। मा० सर्वाच्च न्यायालय तथा कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेण्ट इन एन०सी०आर० एण्ड एडज्वाइनिंग एरियाज द्वारा वायु प्रदूषण को नियंत्रित किये जाने हेतु उद्योगों/संस्थाओं के निरीक्षण किये जाने तथा दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अंकित सिंह के कुशल निर्देशन में टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उद्योग मै० त्रिमूर्ति इंजीनियरिंग वर्क्स, औद्योगिक आस्थान, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर को उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्यालय लखनऊ द्वारा जारी बन्दी आदेश दिनांक २९.११.२०२१ के अनुपालन में क्षेत्रीय कार्यालय, उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा उत्पादन प्रक्रिया को बन्द किये जाने के उद्देश्य से इण्डक्शन फर्नेस को सील कर दिया गया है।

 

 

शातिर को किया गिरफ्तार6 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। सिखेडा पुलिस ने भिक्की के जंगल में हुई मोनू उर्फ मोहवीर की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त दराती व मृतक के मोबाइल फोन, पर्स व पहचान पत्र आदि बरामद करने का दांवा किया है। गौरतलब है कि विगत चार दिसम्बर को घर से फैक्ट्री जाने के लिए भिक्की निवासी मोनू उर्फ मोहनवीर पुत्र देवेंद्र की गांव के जंगल में हत्या कर दी गयी थी। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया था। आज पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त भिक्की निवासी मोनू पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मोनू से मृतक मोहनवीर से कुछ पैसे उधार लिये थे जो वह वापस नहीं कर रहा था। इसके चलते मोनू ने अपने दोस्त मोहनवीर की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, पहचान पत्र के अलावा हत्या में प्रयुक्त दराती भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

 

जिला जज का स्वागत समारोह आयोजित7 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर द्वारा नवनिर्मित पोस्ट आफिस बिल्डिंग का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश के करकमलों द्वारा किया गया इसके पश्चात फैथम हॉल में जनपद न्यायाधीश का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कलीराम ने की तथा संचालन महासचिव अरूण कुमार शर्मा ने किया । सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष व महासचिव द्वारा संयुक्त रूप से बुके भेट कर उनका स्वागत किया गया तथा सम्मानित अधिवक्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। समारोह में माननीय न्यायाधीश महोदय ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार और बैंच के बीच में समन्वय होना अति आवश्यक है, बिना अधिवक्ता के न्याय की परिकल्पना करना संभव नहीं है, अधिवक्ता ही वादकारी और न्यायालय के बीच की कड़ी है, इसलिए अधिवक्ता का सम्मान सर्वापरि है, जो हर न्यायाधीश को करना चाहिए। मै हर संभव प्रयास करूंगा कि बार और बैंच के बीच मे प्यार और सदभावना बनी रहे । न्यायाधीश का कार्य यह है कि अधिवक्ता जो कुछ कह रहा है उसे न्यायाधीश ध्यानपूर्वक सुने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के अनुसार ही अपना निर्णय दे देरी से मिलने वाला न्याय भी १ बहुत से विवादों को उत्पन्न करता है। अधिवक्ताओं और न्यायाधीश को मिलकर वादकारी को शीघ्रताशीघ्र हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए। समारोह मे जय सिंह पुण्डीर एण्डी०जे० प्रथम, विजेन्द्र सिंह डाक विभाग अधिकारी, महफूज खां राठौर, सुरेन्द्र शर्मा, रामफल सिंह पुण्डीर, सुरेन्द्रपाल चौहान, नसीर हैदर काजमी, सरदार अहमद अंसारी, राजेन्द्र शर्मा, इन्दर सिंह कश्यप, राजकुमार गर्ग, जयमल पाल, सुरेन्द्र कुमार मलिक, भारतवीर अहलावत, जितेन्द्र कुमार, चन्द्रमणि शर्मा, राधेश्याम त्यागी, प्रदीप मलिक, ओंकार सिंह तोमर, मीनाक्षी द्विवेदी एडवोकेट, सुनील दत्त, संजीव गौतम, उमेश शर्मा, प्रदीप मलिक, राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती राजेश, अंशुमन शर्मा, रफी उल्लाह खान, मौ० मोहतसिब (सनी) सहसचिव, संजीव गौतम, योगेन्द्र शर्मा, संजीव प्रधान, सुनील दत्त शर्मा, मौ० हसनैन जैदी, राजबीर सिंह कुटबा, आशीष कौशिक, राजीव शर्मा डी०जी०सी०, राजीव गोस्वामी, अनूप राठी, अशोक शर्मा, इन्द्रजीत सिंह, आनन्द प्रकाश आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे ।

 

शातिरों के दबोचा
मुजफ्फरनगर। चौकी प्रभारी खालापार उ०नि० प्रवेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त कल्लू पुत्र तौफिक नि० सक्को वाली गली कुंज गली खालापार थाना को०नगर मु०नगर के अन्तर्गत मसकन सहित गिरफ्तार किया गया । चौकी प्रभारी किदवईनगर उ०नि० रविन्द्र सिहं द्वारा वारण्टी अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र पूर्ण चन्द्र नि० दक्षिणी कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर सम्बन्धित वाद स० ५१९२/९/१४ धारा २९४ भादवि व ७ सीएलए एक्ट के अन्तर्गत मसकन गिरफ्तार किया गया ।

स्कूल संचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में छात्राओं से छेडछाड प्रकरण का दूसरा स्कूल संचालक अर्जुन सिंह को विशेष अदालत में पेश किया गया। विशेष अदालत पोक्सो के ज़ज़ संजीव तिवारी ने आरोपी अर्जुन सिंह को २१ दिसंबर तक न्यायिक हिरसत जेल भेज दिया। पुरकाजी पुलिस ने दो स्कूल संचालकों योगेश चौहान व अर्जुन सिंह के विरुद्ध स्कूल छात्राओं के साथ छेडछाड के आरोप में कई संगीन धाराओं ३२८, ३५४, ५०६ आई पी सी व धारा ७/८ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

फ्रेंशर पार्टी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।रुड़की रोड़ स्थित न्यू स्टेट नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज एंव हॉस्पिटल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे सभी छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के चौयरमेन डॉ सय्यद हुसैन,डायरेक्टर डॉ जमील अहमद व प्रधानाचार्य डॉ निधि ने सयुंक्त रूप से किया। मिस्टर फ्रेशर समीर त्यागी व मिस फ्रेशर ज्योति रही। कॉलेज के चैयरमेन डॉ सय्यद हुसैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में उत्साह व प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। प्रधानाचार्य डॉ निधि द्वारा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए अनेक टिप्स दिए एंव उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रोग्राम में डॉ बबिता,डॉ पुजा, डॉ जमील ,जरीफ अहमद ,समस्त कॉलेज स्टाफ एंव कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान चलाया11 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। अरविंद गौतम सैक्टर संयोजक भाजपा,केशव मंडल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ८ दिसंबर से १२ दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत जनपद मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा के केशव मंडल में आनंदपुरी गली नंबर १ में सफाई अभियान का शुभांरभ स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सह संयोजक, एम डी ए सदस्य,एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि १३ दिसंबर को नरेंद्र मोदी जी काशी में दिव्य काशी- भव्य काशी कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर के नए बने कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे इसी उपलक्ष में पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी ५ दिनों तक प्रत्येक मंडल में कम से कम पांच स्थानों पर स्वच्छता के कार्यक्रम चलेंगे एवं १३ दिसंबर को दोपहर १ः०० बजे से ३ः०० बजे के बीच सभी सेक्टर पर किसी भी देवालय में भगवान शंकर के शिवलिंग पर अभिषेक किया जाएगा,सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक बृजेश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, मंडल संयोजक दिनेश गुप्ता ने संयोजित और निर्देशित किया। साथ में मंडल महामंत्री नंदकिशोर पाल, मण्डल कोषाध्यक्ष नीटू त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज लेमन, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलकान्त शर्मा, सैक्टर संयोजक अरविंद गौतम, बूथ अध्यक्ष मनोज शुक्ला, अमित पाल, संयोजक टीटू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। अंत में मुख्य अतिथि श्रीमोहन तायल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

गीता यज्ञ आयोजित
मुजफ्फरनगर। परम पूज्य श्री महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज श्री की सत प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्री गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला मे महाराज श्री द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुज़फ्फरनगर मे भी सात दिवस्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे आज सर्वप्रथम तुलसी पार्क शिव चौक मुज़फ्फरनगर मे जो लोग कोरोना महामारी में बीमारी के कारण दिवंगत हुए है और भविष्य मे इस तरह की कोई बीमारी की लहर ना आये उसके लिए भव्य गीता यज्ञ का आयोजन किया , जिसमे १८ कुंड रखे गए । अट्ठारह से अभिप्राय श्री भगवत गीता से है , जिसमे १८ अध्याय है उसी के साथ और १८ निर्धन परिवारों को राशन वितरण किया गया जो की जीओ गीता युवा चेतना हर महीने करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना टीम मौजूद रहे।

महालक्ष्मी सकीर्तन मण्डल में शामिल
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसैन सेवा समिति (रजि०) प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि महालक्ष्मी भक्तों के संकट हरने वाली है उनकी पूजा अर्चना से दरिद्रता दूर होती है , समय समय पर महालक्ष्मी सकिर्तन मण्डल के माध्यम से महालक्ष्मी जी पूजा अर्चना भजन संध्या का आयोजन करके प्रार्थना की जाती है वो गरीबों को धन धान्य से पूर्ण करके उनके कष्टों का निवारण करें , आज सर्व समाज की सैकड़ों महिलाये महालक्ष्मी सकिर्तन मण्डल में शामिल हुई हैं , शामिल होने वाली सभी महिलाओं का महाराजा अग्रसैन सेवा समिति (रजि०) एवं महालक्ष्मी सकिर्तन मण्डल द्धारा स्वागत किया गया।

जन समस्याओं को सुना
मुजफ्फनगर। जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील जानसठ। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील जानसठ विकास सिंह के द्वारा तहसील जानसठ कार्यालय में जन समस्याओं को सुना गया, एवं शासकीय कार्यों का निष्पादन कार्य किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =