Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्र/छात्राओं द्वारा कला प्रदर्शन का अवलोकन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ललित कला विभाग द्वारा तृतीय वार्षिक कला प्रदर्शनी जो महाविद्यालय के आर्ट गैलरी में चल रही । प्रदर्शनी में न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, गोल्डन पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर व एम०एम० इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता, अनिल सैनी के मार्ग दर्शन में कक्षा १०, ११ व १२ के छात्र व छात्राएं देखने पहुंचे।
दोनों ही विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा कला प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए अपनी जिज्ञासाओं को शिक्षकों के मार्गदर्शन में दूर किया। एम०एम० इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता, अनिल सैनी द्वारा महाविद्यालय द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा किया यह महाविद्यालय के द्वारा कला को आगे बढाने का यह एक सराहनीय कदम हैं। जिसके द्वारा छात्र/ छात्राओं को कला के क्षेत्र में आगे बढने में मदद मिलेगी।
ललित कला विभाग के प्रवक्ता कुमार वैभव, सुनील कुमार व प्रीति शर्मा ने उपस्थित छात्र व छात्राओं को ड्राईंग पेटिंग, स्केचिंग, कैरीकेचर, शेडिंग आदि से सम्बन्धित उपयोगी जानकारियां दी व उन्हें बताया की उच्च शिक्षा में ललित कला के द्वारा आप अपना कैरियर संवार सकते है व इसके साथ-साथ शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा उन्होनें चित्रकारी के विषय में अनेक महत्वपूर्ण बातों से छात्र व छात्राओं को अवगत कराते हुए चित्रकारिता में नानाप्रकार के नये-नये प्रयोगों से अवगत कराया ।
कॉलेज प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी छात्र व छात्राओं का हार्दिक अभिनंदन कर धन्यवाद दिया एवं उन्हे उनकी रूचि पूर्ण कार्य कर भविष्य में अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के शुभकामनाएं दी ।
विभागाध्यक्ष एवं अन्य शिक्षकों डा० आशिष गर्ग, श्री डालचन्द, श्रीमति अर्चना, दानिया अंसारी, अंजली, प्रीति शर्मा, शिवांगी पाण्डेय, प्राची गर्ग व कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =