Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: धोखाधडी करने वाले शातिर को दबोचा-एटीएम बदलकर निकालता था रूपये

शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना शाहपुर पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी से पैसे निकालने के अभियोग का सफल अनावरण, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से ५५ हजार रुपये नगद, विभिन्न बैंको के ४० एटीएम कार्ड, अवैध शस्त्र आदि बरामद। अभियुक्त एटीएम में बुजुर्ग, महिलाओं व सीधे सादे लोगों को करता था टार्गेट, मदद करने के बहाने कार्ड बदलकर निकालता था लोगों के खातों से धनराशि।

जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह व थाना प्रभारी शाहपुर ब्रजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड धोखाधडी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को कसेरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से धोखाधडी से निकाले गये ५५ हजार रुपये नगद, विभिन्न बैंकों के ४० एटीएम कार्ड, अवैध शस्त्र, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

२० अगस्त को वादी श्री राशिद अली निवासी ग्राम निरमानी थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि कस्बा शाहपुर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम में वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से ५५ हजार रुपये निकाल लिये गये है। इस सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु०अ०स०-२८२/२४ धारा-३१८(४) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व एटीएम फुटेज को चेक करते हुए अभियुक्त की पहचान की गयी तथा अभियोग का सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जमशेद पुत्र शौकत अली निवासी बाबरी निकट जामा मस्जिद थाना बाबरी, शामली। अभियुक्त के कब्जे से ५५ हजार रुपये नगद, विभिन्न बैंकों के ४० एटीएम कार्ड, ०१ मोबाइल फोन, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जमशेद उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह एटीएम में पैसे निकालने आये बुजुर्ग, महिलाओं व सीधे-सादे लोग जो एटीएम का प्रयोग करना कम जानते है उनको मदद का आश्वासन देते हुए उनका कार्ड व पिन ले लेता था तथा कार्ड को खराब बताकर उसी कार्ड से मिलता हुआ पुराना कार्ड दे देता था।

ऐसे लोगों के एटीएम से जाने के बाद उनके कार्ड से धनराशि निकालता था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० गजेन्द्र सिंह, विमल कुमार, है. कां. सचिन, का. राघवेन्द्र सिंह थाना शाहपुर शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा इस तरह की धोखाधडी विभिन्न जनपदों में करना बताया गया है जिसकी जांच थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 12 =