राजनीतिक व गैरराजनीतिक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के मददेनजर कचहरी स्थित नामांकन स्थल पर जिला पंचायत सदस्य पद हेतु विभिन्न वार्डौ से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलो से समर्थित प्रत्याशियो एवं निर्दलीय प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 से भाजपा समर्थित यशपाल पंवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि यशपाल पंवार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है। जिला पंचायत क्षेत्र के वार्ड 42 से वरिष्ठ नेता डा.वीरपाल निर्वाल ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूपमे अपना नामांकन पत्र भरा। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं बुढाना क्षेत्र से विधायक उमेश मलिक के साथ कचहरी मे पहुंचे इन दोनो नेताओ ने नामांकन स्थल पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 34 से प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति वन्दना वर्मा ने वार्ड 34 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप मे कचहरी स्थित नामांकन स्थल पर पहुंंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वार्ड 33 से शुभम राणा ने निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड संख्या 2 से पारून ने तथा वार्ड संख्या 11 से दर्शन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड संख्या 24 से कमलेश पत्नि रामनिवास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र भरा। जिला पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 35 से सपा समर्थित राखी पत्नि राहुल पंवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सपा नेता अनिल लोहिया,सपा नेता एवं नई मन्डी पटेलनगर से सभासद विकल्प जैन,पूर्व सभासद दीपक गोयल आदि मौजूद रहे। जो कचहरी परिसर मे ही रूक गए। वार्ड 33 से भाजपा समर्थित गांव खाईखेडा निवासी मोहित बेनीवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 23 से मनीष राणा ने निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिला पंचायत के वार्ड 34 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति वन्दना वर्मा के पति मुदित वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 11 से भाजपा नेता रामपाल टेलर के बेटे प्रवीण ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र भरा। वार्ड 35 से नेहा पत्नि विदेश कुमार निवासी गांव पीपलहेडा ने अपना नामांकन पत्र भरा। वार्ड 33 से ही धर्मसिह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया।
त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही नामांकन सम्बन्धी सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे., व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी व्यवस्था को दुरूस्त रखा गया। सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,एसडीएम कलैक्ट्रेट आदि आदि ने कचहरी व ब्लॉक सदर पहुंच कर सभी व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा इस दौरान मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नामांकन के दौरान कचहरी परिसर मे मौजूद पुलिस अधिकारी प्रत्याशी एवं उनके साथ मौजूद प्रस्तावको से मास्क लगाकर रखने हाथो को सैनेटाइज करने एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के लिए आगाह करते रहे।
कचहरी मे तैनात पुलिसकर्मी भीड एकत्रित ना करने, मास्क का प्रयोग करने तथा नामांकन स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक को ही कक्ष मे जाने तथा प्रत्याशी के साथ आए समर्थको को गेट पर ही रूकने की हिदायत देते नजर आए।
कचहरी परिसर एवं उसके आसपास नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस कचहरी परिसर मे वाहन लेकर जाने वालो को रोकती नजर आई। ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो सके।

