Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: काम दिलाने के बहाने  किदवई नगर निवासी  बालक से कुकर्म का आरोप

मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  काम दिलाने के बहाने नाबालिग को देहरादून ले जाकर बंधक बना लिया गया। जहां बालक के साथ कुकर्म किया गया और विरोध करने पर शरीर को जलती सिगरेट से दागा गया। एक सप्ताह तक आरोपित के चंगुल में रहा पीड़ित बालक किसी तरह लौटकर आया।

दी गई यातनाओं से बालक सहम गया। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया लेकिन घटना पर संज्ञान नहीं लिया गया।शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर निवासी १५ वर्षीय बालक को उसका पड़ोसी २३ मई को देहरादून में एलईडी बल्ब की बिक्री का काम कराने के लिए बहला फुसलाकर साथ ले गया था।

बालक के पिता का आरोप है कि देहरादून में उसके १५ वर्षीय बेटे को बंधक बना लिया गया। उसे काम पर साथ नहीं ले जाया जाता था। आरोप है कि पड़ौसी ने उसके बेटे के साथ कई बार कुकर्म किया। उसको यातनाएं दी और जलती सिगरेट से उसके शरीर को कई बार दागा। गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। जिसके निशान शरीर पर भी हैं।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटे को दिन में खाना भी नहीं दिया जाता था। न ही उसे घर फोन करने दिया गया। इस दौरान मौका देख पीड़ित देहरादून से फरार होकर २ जून को घर पहुंचा।

बताया कि घर पर बालक की मां उसकी हालत देखकर बेहोश हो गई। पीड़ित के पिता ने बताया कि वह लुधियाना काम करता है। उसे फोन कर बुलाया गया। उसके पश्चात उसने कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी।पीड़ित के पिता की और से किदवई नगर पुलिस चौकी पर मामले की तहरीर दी गई।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − five =