उत्तर प्रदेश

Kanpur News: नई सड़क और यतीमखाना इलाकों में हिंसा के बाद CM Yogi ने निर्देश दिए, 80 लोगों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

Kanpur News: जुमे की नमाज के बाद परेड, नई सड़क और यतीमखाना इलाकों में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की. इस दौरान उन्‍होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय प्रकाश मीणा से आज हुए बवाल की जानकारी भी ली. साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छोटी से छोटी घटना की सूचना को भी गंभीरता से लें.

गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई

Kanpur  हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि कानपुर में उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है. पुलिस के पास पर्याप्त सीसीटीवी फुटेज है और आगे की कार्रवाई में उसकी मदद ली जाएगी. उपद्रवियों के साथ-साथ इसकी साजिश करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्ति को जब्त या ध्वस्त कराया जाएगा.

वीडियो फुटेज के आधार पर  चिन्हित

Kanpur पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर शहर में दंगा भड़काने वालों को चिन्हित किया है. 80 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखी जाएगी. वहीं, पुलिस के हत्‍थे अब तक 20 से ज्यादा उपद्रवी चढ़ चुके हैं. इसके अलावा कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय प्रकाश मीणा के नेतृत्व में हिंसा में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं.

इस वक्त धरपकड़ और गिरफ्तारी का दौर जारी है. वहीं, हिंसा के बाद कानपुर पुलिस ने परेड, नई सड़क और यतीमखाना इलाकों में फ्लैग मार्च किया है.

जूलुस निकालने का प्रयास

Kanpur  पुलिस कमिश्नर विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने एक जूलुस निकालने का प्रयास किया और उस दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई. मौके पर करीब 10 पुलिसकर्मी पहले से तैनात थे. घटना की सूचना मिलते हैं सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

साथ ही बताया कि अब तक करीब 18 लोगों को हिरासत में लिया है और शेष अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. हमने वीडियो और फोटोग्राफ से लोगों को चिन्हित किया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21431 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =