Muzaffarnagar News: छात्र/छात्राओं के लिए कौशल विकास की मौखिक परीक्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में मानविकी संकाय के छात्र/छात्राओं के लिए कौशल विकास की मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया।
जिसके लिये श्री अनुज कुमार कुच्छल, कन्सलटैंट (औद्योगिक) को आमंत्रित किया गया। एनईपी-2020 के अन्तर्गत सभी संकायों के छात्र/छात्राओं को सभी सेमेस्टरो पाठ्यक्रमों में अपने मुख्य विषय के साथ-साथ कौशल विकास के पाठ्यक्रम का भी अध्ययन करना होता है जिसके अन्तर्गत बी0ए0 द्वितीय सेमेस्टर से छात्र/छात्राओं को बैंकिंग के सिद्धान्त व व्यवहार विषय प्रदान किया गया था। जिसकी मौखिक परीक्षा सम्पन्न कराई गई। जिसमें छात्र/छात्राओं के उपरोक्त विषय से सम्बन्धित जानकारी की समीक्षा की गई।
महाविद्यालय प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी छात्र/छात्राओं को बताया कि कैसे इस कौशल विकाय पाठ्यक्रम के माध्यम से वे खुद को सक्षम बनाते हुए अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं। उन्होनें कहा कि आजकल के प्रतियोगी वातावरण में केवल कक्षा में दिया गया ज्ञान काफी नही है अपितु उसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कौशल विकास ;ैपसस क्मअमसवचउमदजद्ध की नितांत आवश्यकता हैं।
मानविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल द्वारा बताया गया कि यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम केवल कॉमर्स संकाय के लिए ना होकर सभी संकायों जैसे विज्ञान, कला इत्यादि के छात्र/छात्राओं द्वारा भी किया जा सकता हैं। जिसको करने के बाद छात्र/छात्रा विभिन्न मल्टीनैशनल कम्पनी में अपना भविष्य बना सकता हैं।
सेमिनार के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

