Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोबाइल सेवा शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  डीएसएम शुगर मंसूरपुर के सौजन्य से सामाजिक कल्याण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में गांव मोरकुक्का में निशुल्क मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया

जिसका उद्घाटन शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार त्यागी, डॉ. पूर्वी, गन्ना प्रबंधक मुनेश कुमार, सहायक अधिकारी करण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, स्वास्थ्य शिविर में ११२ मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई

जिसमें ६२ महिलाएं ४६ पुरुष व ०४ बच्चे शामिल रहे, शिविर के सुचारू संचालन में महाप्रबंधक गन्ना बलधारी सिंह, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, स्वस्तिका चक्रवर्ती, उत्तम वर्मा ,मगन वीर राणा, सुमित शर्मा तथा चिकित्सक टीम में डॉ. पूर्वी, मोहम्मद उस्मान, चंद्रपाल व ग्रामीणों की ओर से बाला रानी, गौरव त्यागी, सुनील त्यागी, मनोज त्यागी, प्रिंस त्यागी, सुनील प्रधान, धर्मपाल त्यागी आदि गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।

 

भारतीय किसान यूनियन की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  मुजफ्फरनगर महावीर चौक स्थित भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष गुलबहार अली राव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर कार्यकर्ताओं व कार्यकारिणी की समीक्षा करना रहा जिसमें अवलोकन करने के बाद जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर वह शीर्ष नेतृत्व से जल्द ही विचार विमर्श कर नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी

बैठक में मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह जिलामीडिया प्रभारी , राशिद कुरैशी, असद सिद्दीकी, रवि पाल चंदेल ,सरदार समंद दीप सिंह,, पप्पू मल्लूपुरा ,नौशाद अनुपम शर्मा साजिद कुरेशी शैंकी खान मोहब्बत अली सरबजीत सिंह साजिद महबूबनगर शकील फारूकी अनस असद त्यागी, हांजी मंजूर, चौधरी मुहिम, सैयद दिलशाद, सद्दाम मलिक, रियासत सोनू मलिक ,शाहिद ,मुनाजिर पहलवान, शाहनवाज राणा माजिद राणा ,सलीम अंसारी महमूद त्यागी ,तारिक राशिद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 4 =