Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री १००८ शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्री १००८ शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी पटेलनगर का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर से दोपहर के समय बैंडबाजों के साथ भगवान श्री जी की रथयात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था से प्रतिभाग किया।

भगवान आदिनाथ अभिषेक और पूजन किया गया। इसके पश्चात भव्य रथयात्रा शुरू हुई, इसमें भक्तों ने नाचते झूमते हुए श्री जी का गुणगाण किया।रविवार को श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालौनी में परम पूज्य पाठशाला प्रेरक आचार्य भारत भूषण मुनिराज, जैन मुनि भव्य भूषण और शिव भूषण जी महाराज के सानिध्य में भगवान श्री आदिनाथ का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान आदिनाथ का नित्य नियम अभिषेक, पूजन हुआ। इसके बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। सवेरे सात बजे मंदिर परिसर में नव निर्मित झारी द्वारा शांतिधारा से भक्तों का स्वागत किया गया। प्रवीण जैन एवं राजेश जैन ने मुख्य अतिथि सुभाष जैन का स्वागत किया। इसके पश्चात अजय जैन और दीपक जैन ने धर्म ध्वजारोहण किया। सतीश चन्द्र व रेणू जैन और एमपी जैन व मयंक जैन एडवोकेट द्वारा चित्र अनावरण किया गया।

नरेन्द्र कुमार जैन व निखिल जैन ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम को शुरू कराया। राजीव जैन मंसूरपुर और रवि जेन ने पाद प्रक्षालन तथा सतीश चन्द जैन व श्रीमती सुमन जैन ने शास्त्र भेंट कर गुरूओं का गुणगान किया। अखलेश जैन और सीमा जैन ने अष्टद्रव्य पूजा कराई तो संजय जैन व ऋषभ जैन ने महाआरती सम्पन्न कराई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सभासद प्रियांशु जैन, राजेश जैन, संजय जैन, पंकज जैन, राजेन्द्र जैन, अरूण जैन, अक्षय जैन, पंकज जैन, धनप्रकाश जैन और विनेश जैन का मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात रथयात्रा के लिए बोली से पात्रों का चयन किया गया। रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर नई मण्डी में विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई।

रथयात्रा में अनेक बैंड और झांकी शामिल थी, जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। रथयात्रा समारोह की सफलता में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री जितेन्द्र जैन टोनी, कोषाध्यक्ष अखलेश जैन के साथ ही जवाहर लाल, चन्द्रमोहन जैन, हंस कुमार जैन, सतीश चन्द, रवि जैन, अशोक जैन, वीरेन्द्र कुमार जैन आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम निर्देशक डा. जय कुमार जैन और मंच संचालन सुनील जैन ने किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + ten =