Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दूल्हे की छत से गिरकर हुई मौत, परिवार में खुशियों के बीच मातम

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  बरात रवाना होने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस में सिपाही अनुज की आज गाजियाबाद के लोनी में बरात जानी थी। लेकिन रविवार सुबह छत से गिरने से अनुज की मौत हो गई। इस दौरान परिवार में मातम पसर गया। जनपद के एक परिवार में खुशियों के बीच मातम पसर गया।

बरात रवाना होने से पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही की छत से गिर जाने के कारण मौत हो गई। बताया गया कि दूल्हा मोबाइल पर बात करते-करते अपने घर की छत पर पहुंचा और इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गिर गया।

छत से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई।शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी दिल्ली पुलिस के ३० वर्षीय सिपाही अनुज पुत्र रविंद्र की बरात रविवार को गाजियाबाद के लोनी जानी थी। शनिवार देर रात तक घर पर डीजे बजता रहा।

रविवार सुबह बराती तैयार हो रहे थे। इसी दौरान अनुज के मोबाइल पर किसी की कॉल आई। अनुज बात करते हुए छत पर चला गया। बात करते-करते ही वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

उधर, सूचना मिलने पर एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना व स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

 

चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  प्रत्येक सप्ताह की भांति आज भी ईवान हॉस्पिटल भोपा रोड पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। ईवान हॉस्पिटल के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उददेश्य से प्रत्येक सप्ताह कैम्प लगाये जा रहे हैं।

कैम्प मे उत्तर भारत के प्रसिद्ध हडडी रोग विशेषज्ञ डा.मौ.एजाजुल हसन ने मरीजों को देखा तथा फ्री एक्सरे व ब्लड शुगर जांच भी की गई। इसके अलावा कैम्प में डा.संदीप काले जनरल सर्जन,डा.निलय शाह न्यूरो विभाग से,कैंसर विभाग से डा.वी.एन.सतपति और आहार विभाग से साजिदा मलिक मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =