Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बैंकों की हड़ताल रही जारी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। बैंकिग अधिनियम संशोधन बिल 2021 तथा बैंको के निजीकरण करने की घोषणा के विरोध मे बैंककर्मियों की हडताल आज दूसरे दिन भी जारी रहे। बैंक कर्मियो ने रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित हो अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

इस दौरान बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी यूनियन के नेताओं सहित समस्त बैंककर्मी मौजूद रहे।यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स,मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे रेलवे रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्रित बैककर्मियो ने भारत सरकार के संसद के वर्तमान सत्र मे बैंकिग अधिनियम संशोधन बिल 2021 प्रस्तुत करने तथा बैंको के निजीकरण करने की घोषणा के विरोध मे दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हडताल के तहत बैंक कर्मचारी/अधिकारी संघर्षरत हैं।

इसी क्रम मे दो बार सरकार व भारतीय बैंक संघ के कसाथ वार्ता हो चुकी है। परन्तु कोई नतीजा नही निकला। इस दौरान कामरेड आर..पी.शर्मा अध्यक्ष, यू.पी.बैंक इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड अशोक शर्मा,कामरेड गौरव किशोर, कामरेड अनुभव चौधरी, कामरेड राजीव जैन, तेजराज गुप्ता, प्रदीप मलिक, मुकेश भार्गव, बी.के.सूर्यवंशी, रविन्द्र सिह, डी.के.बंसल, आशीष भटनागर, यशवीर सिह आदि बैंकर्स मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 14 =