Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन:  कोविड टीकाकरण किया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह जी के निर्देशानुसार रविवार को जनपद के समस्त ४३ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांचे एवं औषधि वितरण किया गया,उसके साथ ही मेलो में कोविड टीकाकरण भी किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा आज बघरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काजीखेड़ा , खतौली ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरपुर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को ओर अधिक सक्रियता एवं सजगता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया

टीम को घर घर भेजकर लोगों को जागरूक करने के लिए आदेशित किया, जिसके फलस्वरूप गांव में टीकाकरण कराने के लिए लोग आगे आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =