Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सडक सुरक्षा अभियान के सम्बन्ध मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन

Muzaffarnagar News: आज  मुख्य सचिव महोदय श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा अभियान के संबंध में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सड़क किनारे या इधर-उधर गाड़ी खड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

इसके साथ ही अवैध पार्किंग संचालकों पर विशेष अभियान चलाकर अवैध वाहन स्टैंड हटाये जाएं। सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि हर जिले में अवैध पार्किंग व वाहन स्टैंड खत्म हो। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को जड़ से समाप्त करना होगा। ऐसे वाहन माफियाओं के साथ सख्ती के निपटें।

अभियान के अंतर्गत पटरी व्यवसायियों के स्थान का चिन्हांकन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई तय स्थान के बाहर दुकान न लगाएं एवं किसी भी रेहड़ी पटरी वाले को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये तथा व्यापारियों से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित कराएं की हर दुकान अपनी सीमा के भीतर ही हो। नगरों में पार्किंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ करना होगा। स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि अवैध टैक्सी स्टैंड की समस्या का स्थायी समाधान करे।

मुख्य सचिव महोदय ने निर्देश दिए कि स्कूलों के वाहन की नियमित रूप से फिटनेस की जांच की जाये एवं लचर हो चुके वाहन को किसी भी दशा में प्रयोग न किया जाये।

उक्त बैठक में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष अभिषेक यादव संग प्रतिभाग किया गया। साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + nineteen =