Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का शाहपुर में हुआ हुआ आयोजन

शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास खण्ड शाहपुर में ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास खण्ड शाहपुर में ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया

इसमें शाहपुर ब्लॉक के समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, ए आर पी एवं शाहपुर के अध्यापकों ने भाग लिया। इस मौके पर शाहपुर ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों और शिक्षकों और निपुण बच्चों एवं बाल वाटिका में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ३ से ६ वर्ष के बच्चों को खेल खेल में शिक्षा देना उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करना था, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शुभम शुक्ला ने परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं प्री प्राइमरी में सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में अवगत कराया 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अभी प्रेरित कर कार्यों की सराहना की तथा बाल वाटिका के तहत ५ वर्ष के बच्चों को निपुण बनाने हेतु अभी प्रेरित किया ताकि बच्चे कक्षा एक में आने से पहले बाल वाटिका के तहत निपुण लक्ष्य प्राप्त करके कक्षा एक में जाए तथा तथा वहां उपस्थित समस्त शिक्षकों को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु तथा सरकारी योजनाओं को विद्यालय में सही तरीके से फलीभूत करने हेतु प्रेरित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − two =