Muzaffarnagar News: पार्टस चोरी कर बेचने वाले को 9 लाख 40 हजार की नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद मुजफ्फरनगर में एक ऐसा चोर पकड़ा गया है जो यूपी/उत्तराखंड के कई जनपदों में वाहनों के पार्ट्स की चोरी करता था ,पकड़े गए चोर के कब्जे से ९,४०,००० की नकदी एवं चोरी के पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं आज मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में एसएसपी विनीत जायसवाल ने खुलासा करते हुए पकड़े गए चोर के सम्बन्ध में जानकारी दी है।
जनपद के पुलिस लाईन में स्थित मनोरंजन कक्ष में आज एसएसपी विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना पुलिस ने एक ऐसे अंतर राज्य चोर को गिरफ्तार किया है जो उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कारों के पार्ट्स की चोरी किया करता था। एसएसपी ने बताया की जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय व क्षेत्राधिकारी नईमण्डी हिमांशु गौरव के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी थाना नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा checking के दौरान ०१ शातिर वांछित अन्तर्राज्यीय मोटर वाहन स्पेयर पार्ट्स चोर को पचेण्डा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से ९ लाख ४० हजार रुपये नकद तथा मोटर वाहनों के स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए गए जो यूपीध्उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से चुराए गए थे। पुलिस पूछ ताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह बरेली में कार डैटिंग का कार्य करता था, जिससे उसके घर का खर्चा नही चल पता था इसलिए इधर उधर से गाड़ी के स्पेयर पार्टस चोरी कर, ऐजेन्ट बनकर कम दामों में स्पेयर पार्ट्स की दुकानो पर चोरी के पार्ट्स बेच कर अवैध लाभ अर्जित करता था।
एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया की पकड़े गए आरोपी ने जनपद मु० नगर के राधा गोविन्द ऑटो मोबाइल थाना नई मंडी बाईपास के यार्ड में खड़ी गाड़ियों से जुलाई वर्ष २०२१ में करीब २ लाख का सामान, नवम्बर २०२१ में करीब ०५ लाख रुपये का सामान तथा जुलाई २०२२ में करीब ०३ लाख रुपये का सामान चोरी किया था। उपरोक्त घटनाओं से सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। अक्टुबर २०२२ में महिन्द्रा शोरूम रुद्रपुर जनपद (उधमसिंह नगर) उत्तराखण्ड से दराज तोड़कर ०६ लाख रुपये चोरी किये थे
जिसके सम्बन्ध में थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखंड में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा जनपद पीलीभीत से भी मारूती शोरूम से स्पेयर पार्ट्स का सामान चोरी, जनपद एटा से महिन्द्रा कम्पनी के शोरूम से स्पेयर पार्ट्स का सामान चोरी, जनपद काशीपुर से शोरूम से स्पेयर पार्ट्स व जनपद सहारनपुर से कार स्पेयर पार्ट्स के सामान चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में अभी विस्तृत जानकारी की जा रही हैं।
एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया की पकडा गया आरोपी शातिर किस्म का चोर प्रवृत्ति का अपराधी है स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपी इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र स्व० राज खान निवासी सनऊवा रोड विथोलिया थाना सीवीगंज जिला बरेली हाल पता जगतपुर थाना बारादरी आकाश पुरम के पीछे जनपद बरेली।
जिसके कब्जे से दो बैरिंग रियर व्हील ,एक बैरिंग फ्रान्ट व्हील, एक अदद जीफ्लोर पेड सैल ४- एक एस. फ्लोर प्लग ग्लो , नगद ९ लाख ४० हजार की नगदी बरामद की। शातिर चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी, निरीक्षक रमेश चन्द्र राणा, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक रामबीर सिंह, हेड कांस्टेबिल राहुल सिरोही, सर्विलांस सेल, सुशील कुमार, सोविन्दर सिंह, कांस्टेबिल धीरेन्द्र कुमार, मनेन्द्र राणा, प्रिन्स कुमार, धर्मेन्द्र कुमार थाना नईमण्डी, दीपक चौधरी सर्विलान्स सैल एंव ललित कुमार सर्विलान्स सैल शामिल रहे।

