Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शिवसेना व क्रांति सेना ने की स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिव सेना व क्रांति सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने पर रोष जताया।

इससे पूर्व आज क्रांति सेना व शिव सेना नेताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म के बारे में अपमान जनक टिप्पणी करने पर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना सिविल लाइन में तहरीर दी ।

आज शिव सेना और क्रांति सेना नेता थाना सिविल लाइन पहुंचे और प्रदेश महासचिव मनोज सैनी द्वारा थाना सिविल लाइन में तहरीर देते हुए कहा की सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म के बारे में बहुत ही अपमान जनक टिप्पणी की गई है इससे पूर्व भी मौर्य द्वारा हिंदुओ के पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस के बारे में भी गलत टिप्पणी की गई थी

मौर्य द्वारा बार बार इस प्रकार की टिप्पणी से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है इसलिए इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसे जेल भेजा जाए , प्रदेश उपप्रमुख डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा की स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म के बारे में गलत बयान देकर नीचता का कार्य किया है

जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नही करेगा और स्वामी प्रसाद का हर तरीके से विरोध किया जाएगा अवसर पर जिला प्रभारी अमित गुप्ता ,अनुज चौधरी , देवेंद्र चौहान , जितेंद्र गोस्वामी , संजय गोयल, संजीव वर्मा, सचिन जोगी , शैंकी शर्मा ,शेलेंदे शर्मा , राजेंद्र तायल ,राजन वर्मा उपस्थित थे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21505 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + six =