Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त कर चलाया चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।

जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी

सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =