Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सिख समाज के लोगों ने राकेश टिकैत से की मुलाकात

मुज़फ्फरनगरMuzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर का एक प्रतिनिधिमण्डल गाजीपुर बॉर्डर दिल्ली मे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मिला ओर ५ सितम्बर महापंचायत मे आये सभी हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किसानो के लंगर एवं ठहरने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस महापंचायत मे मुज़फ्फरनगर के समस्त निवासियों जिनमे किसानो, मजूदर, व्यापारी, समाजसेवी संस्थाओ एवं सभी धार्मिक संस्थाओ के लोगो ने आने वाले सभी किसानो का दिल खोल कर स्वागत किया ओर इसका मेसेज पुरे भारत मे मोहब्बत नगर के नाम से गया है।

मैं समस्त जनपद वाशियो का इतनी शानदार किसान लोगो की सेवा के लिये धन्यवाद अदा करता हूँ। मुज़फ्फरनगर से गये प्रतिनिधिमण्डल ने गाजीपुर बॉर्डर पर लंगर के लिये सामग्री जैसे आटा,चावल,दाल,पानी की बोतले आदि लंगर (भण्डारो)मे पहुंचाई।

१६ सदस्य प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से सरदार सतपाल सिँह मान, श्री गुरु सिँह सभा मुज़फ्फरनगर के प्रधान सरदार गुरुचरण सिँह बराड, सरदार सतनाम सिँह हँसपाल, सरदार हरजीत सिँह गुराया, सरदार गुरुचरण सिँह झझ, सरदार गुरुचरण सिँह पंढेर, सरदार देविंदर सिँह खालसा (शेरपुर खादर),सरदार गुरुमेल सिँह बाजवा,सरदार जसविन्दर सिँह (भदौला फार्म), सरदार महल सिँह (बेकुंठपुर),सरदार गुरुशरण सिँह मान,सरदार देविंदर सिँह दयोल (बिट्टू),सरदार जुझार सिंह,सरदार गुरप्रीत सिंह,सरदार जगदीप सिंह, सरदार सरबजीत सिंह(जट मुझेड़ा)शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + eight =