Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्रों के बीच में जाकर गोष्टी करने का कार्यक्रम: डायरी व पेन देकर सम्मानित किया

Muzaffarnagar News: मुजफ्फनगर। महानगर समाजवादी छात्र सभा मुजफ्फरनगर द्वारा प्रदेश नेतृत्व छात्र सभा द्वारा निर्देशित शिक्षक गणों को कॉलेज मै जाकर डायरी पेन देकर सम्मानित करना व छात्रों के बीच में जाकर गोष्टी करने का कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान द्वारा किया गया

जिसमें प्रभारी के रूप में प्रदेश सचिव छात्र सभा विभा चौधरी रही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एडवोकेट और महानगर उपाध्यक्ष जनार्दन विश्वकर्मा पूर्व सभासद रहे।

कार्यक्रम के अनुसार एस .डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्रिंसिपल संदीप गर्ग, रोहन त्यागी, श्रीमती मंजू मल्होत्रा, रेनू गर्ग, एसडी डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल पीके श्रीवास्तव को और प्रकाश चोक स्थित स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर पर अनिरुद्ध बालियान के नेतृत्व में छात्रों के द्वारा डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी छात्र सभा प्रदेश सचिव विभा चौधरी व नगर अध्यक्ष छात्र सभा अनिरुद्ध बालियान ने छात्रों के बीच गोष्ठी की और छात्रों से संबंधित समस्याओं को लेकर बातचीत की

उनका निदान कराने का वायदा किया छात्र छात्राओं को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है और हमेशा छात्र हित मै संघर्ष करती रहेगी । महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट और महानगर उपाध्यक्ष जनार्दन विश्वकर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आप लोग देश का भविष्य है

आप लोग देश की दिशा और दशा को तय करते हैं आप मै से कल को कोई पढ़ लिख कर वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस बनेगा समाजवादी पार्टी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है और आज जो समस्याएं छात्रों को आ रही है चाहे वो छात्रवृत्ति का ना मिलना हो ,चाहे करोना काल में पढ़ाई ना चलते हुए भी फीस देना हो ,लैपटॉप योजना का बन्द होना आदि समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सदा आपके लिए संघर्षरत रहेगी ।

मुख्य रूप से छात्र सूर्य गुर्जर, अंशिका, नेहा, अंबिका, शिवानी, नीतीश, विशेष, पार्थिक, पुलकित, अंकित, मिंटू आदि छात्र मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eighteen =