Muzaffarnagar News: शिक्षणेत्तर कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ अपने शिक्षणेत्तर कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने बताया कि संघ के कर्मचारी मंगल सिह की विगत 08 जून को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी
संघ द्वारा उनके परिवार को 51000 रूपये की धनराशि का चैक आर्थिक सहयोग के रूप मे जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा दिवंगत की धर्मपत्नि को प्रदान की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संघ के जिलाध्यक्ष एवं उनके सभी साथियों की इस पुनीत कार्य के लिए मुक्त कंठ प्रशंसा की।
इसी के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी ताराचन्द वर्मा की सेवानिवृत्त राजकीय इण्टर कालेज,मुजफ्फरनगर मे विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम मे जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र त्यागी प्रधानाचार्य, ब्रिजेश कुमार उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, संघ के संरक्षक महकार सिंह, राकेश शर्मा,ताराचन्द वर्मा सहित सभी विभागीय एवं सहायता प्राप्त संस्थाओ के शिक्षणेत्तर साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी किया गया।

