उत्तर प्रदेश

Raebareli News: सिपाही ने किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो-नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज

Raebareli News:शादीशुदा महिला के साथ रायबरेली में तैनात सिपाही ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।  जब पीडि़ता शिकायत करने के लिए रायबरेली जिले पहुंची तो गुरुबख्शगंज थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी सिपाही की शिकायत न करने के लिए महिला को धमकाते हुए जानमाल की धमकी दी। थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पीडि़ता ने कोर्ट का सहारा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिजनौर जिले में दर्ज किए गए मामले की जांच और विवेचना प्रभावित न हो, इसलिए सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को सौंपी गई है। एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने सात सिपाहियों समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने, घर में घुसकर मारपीट करने, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने रायबरेली प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गुरुबख्शगंज थाने में तैनात तीन महिला सिपाहियों समेत सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र  के एसबीआई कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बिजनौर जिले की कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी ठाकुर केशव प्रताप के साथ हुई थी। ठाकुर केशव प्रताप रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। चार मार्च 2022 को वह घर पर अकेली थी, तभी सिपाही घर आ गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई।

 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गुरुबख्शगंज थाने में तैनात सिपाही ठाकुर केशव प्रताप, रवि, शक्ति, गोविंद, महिला सिपाही नेहा, चारू, प्रीति को लाइन हाजिर कर दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 11 =