Muzaffarnagar News: मूलभूत सुविधाओं से लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर निस्तारण समय से किया जाये- Kapil Dev Agarwal
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Agarwal) अपने विधानसभा क्षेत्र मे प्रवास कर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे तथा उनका हालचाल जान रहे है।
Kapil Dev Agarwal द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर प्रवास के दौरान अपने आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने का काम किया जा रहा है। मंत्री जी ने मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित विभागों के विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लिया जाय तथा उनका निस्तारण समय से किया जाय।
Kapil Dev Agarwalआज अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकत की तथा उनकी समस्याओं का सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से ही निर्देशित किया।
Kapil Dev Agarwal ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित किया जाय। इसके साथ ही लोगों से निस्तारित की गयी समस्याओं का फीड़बेक भी लिया जाय। जिससे कि समस्यायें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारित हो।
शामली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर 15 मई। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनने के बाद कपिल देव के जनपद शामली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद मंत्री कपिल देव का सहारनपुर तिराहे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जोरदार स्वागत किया गया। गाजे-बाजे आदि के साथ पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री कपिल देव को फूल मालाओं से लाद दिया। लोगों के स्वागत से अभिभूत मंत्री कपिल देव ने कहा कि जनता ने जो अपार प्यार-दुलार व समर्थन दिया है उस कर्ज को विकास के माध्यम से उतारा जाएगा।
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेल द्वारा अस्पताल रोड पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया व मंत्री कपिल देव ने सहारनपुर तिराहे पर महाराज् अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद मंत्री का काफिला पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में पहुँचा जहा पर सैकड़ों व्यापारी बंधुओ ने पगड़ी एवं माला पहनाकर मंत्री कपिल देव का जोर दार स्वागत किया।
प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनने के बाद @KapilDevBjp के शामली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं,एवं व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद मंत्री कपिल देव का सहारनपुर तिराहे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जोरदार स्वागत किया गया। pic.twitter.com/jKzHTpRO1G
— News & Features Network (@mzn_news) May 15, 2022
कपिल देव ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा भाजपा ही करती आई है और आगे भी करती रहेगी। प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। योगी सरकार में प्रदेश का हर वर्ग समृद्ध है। पहले की सरकारों में व्यापारियों को परेशान किया जाता था. लेकिन योगी सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं. यदि देश की जान मोदी है तो प्रदेश की जान योगी हैं। आज भाजपा सरकार हैं तो आपकी बदोलत हैं आपकी वोट के कारण से ही आज योगी मुख्यमंत्री बने हैं और मुझे मंत्री के रूप में आपकी सेवा करने का मौका मिल हैं।
इसके बाद शामली में सेंट आर सी कांवेंट स्कूल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे कपिल देव का विभिन्न संगठनो, संस्थाओं, व्यापारी बंधुओ ने स्वागत-सम्मान किया कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से नगर गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपिल देव ने कहा कि पहले सबकी यह मानसिकता था कि देश में कुछ नहीं हो सकता लेकिन अब सबकी मानसिकता बदल गई है अब सभी को लगता है कि मोदी है तो मुमकिन है पहले कानून, बिजली आदि की व्यवस्था बिगड़ी हुई थी लेकिन अब योगी के नेतृत्व में सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। जो प्रदेश पहले बीमारू था आज उसी उत्तर प्रदेश का नाम सम्मान के साथ देखा जाता है।
इस अवसर पर पकंज गुप्ता, अमित मित्तल, मानस संगल, निशिकान्त, अमित गर्ग, सजय अग्रवाल, रोहित संगल, राधेश्याम, एड0 रामनाथ, वैभव संगल, विपिन झिझाना वाले, विपिन अग्रवाल, मनोज बसंल, सतीश गर्ग, अशोक संगल, प्रधुम्न, सुरेशचन्द गुप्ता सहित आदि सैंकडो व्यापारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

