Muzaffarnagar News:रेस वाकर प्रियंका गोस्वामी ने स्पेन मे किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फुगाना थाना क्षेत्र के गांव गडमलपुर सांगड़ी निवासी रेस वाकर प्रियंका गोस्वामी ने मेड्रिड में आयोजित १० किमी. रेस वाकिंग प्रतियोगिता में सम्मानजनक समय निकाला। ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी की उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है।
स्पेन के मेड्रिड शहर में प्रियंका ने टीम के बाकी सदस्यों के साथ सोमवार को प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आयोजित रेस वाकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका गोस्वामी तथा भारतीय रेस वाकिंग मिक्स्ड टीम के सदस्य।
स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आयोजित रेस वाकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका गोस्वामी तथा भारतीय रेस वाकिंग मिक्स्ड टीम के सदस्य।स्पेन की राजधानी मेड्रिड में ग्रेन प्रीमियो इंटरनेशनल मेड्रिड मार्चा लालगिया १० किमी. मिक्सड रेस वाकिंग टीम इवेंट का आयोजन सोमवार को हुआ।
टीम का हिस्सा रही प्रियंका गोस्वामी ने उक्त इवेंट में हिस्सा लिया एवं सम्मानजनक समय निकाला। टीम के बाकी सदस्यों में संदीप पुनिया ओलंपियन, अमित खत्री, भावना शामिल रहे। रेस वाकिंग में भारत की मिक्सड टीम प्रदर्शन को काफी उत्साहजनक माना जा रहा है। इस उपलब्धि को इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि शीघ्र ही २०२२ रेस वाकिंग विश्व चौंपियनशिप का आयोजन होना है।
स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया यानी साई ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर की है। २० किमी. रेस वाकिंग सनसनी प्रियंका गोस्वामी ने गांव गढमलपुर सांगड़ी के प्राथमिक विद्यालय से शुरुआती पढ़ाई की है। उसके बाद कुछ वर्ष करीब के गांव कुरावा में भी प्रियंका पढ़ी।
जिसके उपरांत प्रियंका का परिवार मेरठ चला गया था। पिता मदनपाल गोस्वामी परिवहन विभाग में कार्यरत रहे हैं। २० किमी. रेस वाकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड तथा सिल्वर व ब्रांज मेडल जीत चुकी प्रियंका ने गत ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।
उर्वरक प्रयोग के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गन्ना समिति रोहाना कला में समिति के चौकड़ा ग्राम से सदस्य कृषक प्रमोद एवं अन्य कृषकों को वर्तमान में गन्ने की फसल में उर्वरक प्रयोग के बारे में सचिव प्रभारी रोहाना कला द्वारा बताया गया। गन्ना समिति रोहाना कला में समिति के चौकड़ा ग्राम से सदस्य कृषक प्रमोद एवं अन्य कृषकों को वर्तमान में गन्ने की फसल में उर्वरक प्रयोग के बारे में सचिव प्रभारी श्री एसपी सिंह रोहाना कला द्वारा बताया गया तथा समिति पर उपलब्ध नैनो यूरिया की महत्ता और प्रयोग के बारे में भी बताया गया। इन कृषक गण को यह अवगत कराया गया कि नैनो यूरिया का प्रयोग आसान सस्ता और सुरक्षित है।

