Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पिछडे वर्ग को करेंगे जागरूक-पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एमएलसी एवं पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा आयोजित प्रेसवाता मे कहा कि समाजवादी पार्टी के जनसम्पर्क अभियान मे उन्होने आगरा से कैम्पेन शुरू कर मथुरा,अलीगढ,बुलन्दशहर, हापुड के बाद मुजफ्फरनगर मे पिछडे वर्ग को जागरूक करने का काम किया है। उन्होने बताया कि वे शीघ्र ही शामली औरर सहारनुपर का दौरा करेंगे।

उन्होने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि 17 जातियों के आरक्षण का मुददा आज भी कोर्ट मे लम्बित पडा है।ऐसे मे पिछडी जाति के लोग एकजुट होकर नेताओ की तरफ आस लगाए बैठे हैं कि कोई उनकी समस्याओ पर भी ध्यान दे।

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारो से बात करते हुए राजपाल कश्यप ने उक्त विचार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता मे विनयपाल प्रमुख, सतीश गुर्जर, सत्यवीर प्रजापति, नरेंद्र सैनी, दर्शन पाल, सुहैलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अकबर शमा्र, श्रीमती दीप्ति पाल, सुमित बारी, विकिल अहलावत, नवीन कश्यप, मीडिया प्रभारी साजिद हसन आदि मौजूद रहे।

योगी की जनसभा को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

चरथावल। (Muzaffarnagar News)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों को लेकर एसडीएम सदर एवं एसपी सिटी ने नालंदा पब्लिक स्कूल पहुंच कर की जा रही व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि चरथावल विधानसभा क्षेत्र स्थित नालन्दा पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला प्रशासन द्वारा जनसभा सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओ को पूरा किया जा रहा है। वहीं दूसरी और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया आदि ने भी रैली स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओ को देखा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =