Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रालोद कार्यकर्ताओं ने स्व. चौ. अजीत सिंह को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजीत सिंह को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आरएलडी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर किसान नेता को याद किया। बुढ़ाना से विधायक और रालोद विधान मंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने किसान मजदूर और पिछड़ों के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

राजपाल बालियान ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय लोकदल की जो नीतियां चौधरी चरण सिंह जी ने बनाई थी। उन्हीं नीतियों पर अजीत सिंह चले थे और उन्हीं नीतियों पर चौधरी जयंत सिंह चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे। निकाय चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों ने मजबूत प्रदर्शन किया और आगामी १३ मई को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएंगे। मुजफ्फरनगर में गठबंधन प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी।

माफियाओं पर हुई कार्रवाई से निकाय चुनाव पर नहीं होगा फर्क

विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि यदि माफिया हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इससे निकाय चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर माफिया है और उसने क्राइम किया है तो उसको दंड मिलना चाहिए। इससे नगर निकाय चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यदि सरकार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही तो विपक्ष मना नहीं कर रहा। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत राठी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 18 =