खेल जगत

Junior Hockey Asia Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

हॉकी इंडिया ने Junior Hockey Asia Cup 2023 के लए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. इस बार एशिया कप का आयोजन 23 मई से लेकर 1 जून तक ओमान में किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान उत्तम सिंह संभालते हुए नजर आएंगे. वहीं टीम की उपकप्तानी बॉबी सिंह के हाथों में होगी. बता दें कि उत्तम सिंह के नेतृत्व में ही भारत ने पिछले साल सुल्तान जोहोर कप का खिताब जीता था.

जूनियर एशिया कप दिसंबर में मलेशिया में होने वाले FIH जूनियर पुरुष विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा. भारत पूल ए में पाकिस्तान, जापान, थाईलैंड और चीनी ताइपे के साथ है जबकि कोरिया, मलेशिया, ओमान, बांग्लादेश और उज्बेकिस्तान को पूल बी में रखा गया है.

उत्तम ने पिछले साल नवंबर में सुल्तान जोहोर कप में ऑस्ट्रेलिया पर 5-4 से रोमांचक जीत में शूटआउट में दो गोल किये थे. इस  मुकाबलें में भारत के लिए गोल करने वाले विष्णुकांत सिंह और सुदीप चिरमाको ने भी 18 सदस्यीय टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है. उत्तम ने भुवनेश्वर में भारत के विश्व कप 2021 अभियान में भी भाग लिया. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अभियान सेमीफाइनल तक चला था.

उत्तम के अलावा बॉबी सिंह धामी को टीम का उपकप्तान बनाया गया, जबकि मोहित एचएस और हिमवान सिहाग को गोलकीपर के रूप में चुना गया. मिडफील्ड में अनुभवी विष्णुकांत सिंह होगें, जिन्होंने राउरकेला में हाल ही में आयोजित एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें  राजिंदर सिंह, पूवन्ना सीबी, अमनदीप और सुनीत लाकड़ा का साथ मिलेगा. बॉबी, अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य लालगे, उत्तम, सुदीप चिरमाको और अंगद बीर सिंह टीम की अग्रिम पंक्ति पर मोर्चा संभालेंगे.

भारतीय टीम के कोच सीआर कुमार ने कहा, ‘ हमारे पास काफी अनुभवी टीम है जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने हाल में सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया है. हमने बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में तैयारी की है जहां सीनियर टीम भी मौजूद थी. हमें उनके साथ अभ्यास मैच खेलने का फायदा हुआ है.’

 भारतीय टीम

गोलकीपर: मोहित एच एस और हिमवान सिहाग.

डिफेंडर : शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, आमिर अली, योगेम्बर रावत.

मिडफ़ील्डर: विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, पूवन्ना सीबी, अमनदीप, सुनीत लाकड़ा.

फॉरवर्ड: बॉबी सिंह धामी (उपकप्तान), अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य लालगे, उत्तम सिंह (कप्तान), सुदीप चिरमाको, अंगद बीर सिंह.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =