Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हनुमान जी की झांकी के साथ पटेलनगर से रामलीला ध्वज यात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर से भारी उत्साह और धूमधाम से रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई। इस दौरान हनुमान जी की झांकी के साथ ध्वज यात्रा मंडी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत करते हुए हनुमान जी पर पुष्प वर्षा भी की।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा अपने ४९वें रामलीला महोत्सव के आयोजन की विधिवत घोषणा करते हुए हनुमान जी की झांकी के साथ रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई और पूजन के साथ रामलीला मैदान में ध्वज स्थापित कर दिया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस बार ४९वें श्री आदर्श रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसको लेकर पूरी टीम में उत्साह चरम पर है। अनिल ऐरन ने बताया कि श्रावण मास के पहले ही दिन से रामलीला मंचन के लिए कलाकारों के द्वारा रिहर्सल का कार्य किया जा रहा है। रामलीला मंचन के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के द्वारा रामलीला मैदान पर ध्वज पूजन और शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहां से हनुमान जी की झांकी बने कलाकार दीपक मित्तल के साथ समिति के पदाधिकारियों ने ढोल नगाडों के बीच ध्वज यात्रा प्रारम्भ की। पूजन वैभव जैन व विनय गुप्ता द्वारा कराया गया। यह शोभायात्रा पटेलनगर मैदान से प्रारम्भ होकर नई मंडी, मुनीम कालोनी, गऊशाला रोड, बिन्दल बाजार, पुरानी गुड मंडी सहित अन्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर आकर सम्पन्न हुई और विधिवत रामलीला ध्वज स्थापित किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनिल लोहिया, महामंत्री सुरेन्द्र मंगल, मंत्री जितेन्द्र कुच्छल व विनय गुप्ता, विकास भारद्वाज, अमरचंद जैन, विवेक मुंजाल, रजनीश मुंजाल, पीयूष शर्मा, अंशुल गुप्ता, विपुल धन्नू, आकाश गोयल, राकेश बिंदल, यश चौधरी, विजय मित्तल, अमित शर्मा, गोविन्द शर्मा, नारायण ऐरन, जितेन्द्र नामदेव, द्रपी बारी, अमर चौधरी, दीपक मित्तल, हरिओम मास्टर, मिंटू त्यागी, सोनू सिंह, शिवांश ठाकुर मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − twelve =