News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राज्य मंत्री/प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को किया रवानाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राज्य मंत्री/प्रभारी मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश शासन डॉ० सोमेंद्र तोमर जी ने आज स्वच्छता ही सेवा १७ सितंबर से २ अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान पखवाड़े हेतु ई- रिक्शाओं को सफाई हेतु हरी झंडी दिखाकर, सदर तहसील के ग्राम पंचायत रामपुर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।
मा० राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारे देश के मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हैं, उनके संकल्प के साथ काम करते हुए देश की सेवा करना और देश के विकास को आगे बढ़ाना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने एक प्रधान सेवक के रूप में कहा कि सफाई करना हम सब की जिम्मेदारी है तो यह एहसास हुआ और पूरे देश के अंदर लोगों ने स्वच्छता को गंभीरता से समझा और उस पर काम करने व आगे बढ़ने का प्रयास किया हम लोगो को याद है कि हिंदुस्तान के बारे में कहा जाता था कि हमारा देश सोने की चिड़िया है, हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते थे लेकिन यह सिर्फ कहने से नहीं होगा और साफ-सफाई करना सिर्फ सरकार का काम नहीं था, हर एक व्यक्ति जिसका घर जहां पर था तो अपने घर के आगे खुद सफाई करता था, अपनी नाली की सफाई भी खुद करता था, लेकिन साथ-साथ हम लोग देखते हैं कि लोग चाहते हैं कि उसके घर के अंदर तो सफाई रहे लेकिन घर के अंदर का कूड़ा वह बाहर डाल देते हैं, ऐसा न करें जहां पर कूड़ा दान रखा है कूड़ा उसी में डालें इधर-उधर ना फेंकें। उन्होने कहा कि हमें अपनी घर की सफाई के साथ-साथ अपने गली-मोहल्ले व आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ व सुन्दर बनाना हैं, जिससे हम लोग एक स्वस्थ जीवन यापन कर सके एवं आने वाली पीढी को भी एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दे सके। उन्होने समस्त नागरिको से अपील करते हुए कहा कि इस वृद्ध सफाई अभियान का हिस्सा बने और अपनी ओर से पूर्ण जनसहभागिता के साथ सहयोग करते हुए इस अभियान को सफल बनाये। सदर तहसील के ग्राम पंचायत पंचायत रामपुर में स्वच्छता अभियान को लेकर माननीय राज्य मंत्रीध्प्रभारी मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश शासन डॉ० सोमेंद्र तोमर, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी व अन्य जनप्रतिनिधिगणो ने झाडू लगाकर आम-जन को स्वच्छता को प्रेरित किया।
इस अवसर पर मा० जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी स्वच्छता अभियान की सफलता को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए नागरिको को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट भी मा० राज्य मंत्रीध् प्रभारी मंत्री जी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

पीएम के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान का ऊर्जा राज्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर १७ सितम्बर से २ अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम में आज प्रभारी जनपद मुजफ्फरनगर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने ग्राम रामपुर में स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ कर उपस्थित ग्रामवासियों से अपने ग्राम को स्वच्छ रखने का आह्वान किया और उन्हें स्वच्छता का महत्व बताते हुए शपथ दिलाई। तदोपरांत वृक्षारोपण भी किया।
इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल, अभिषेक चौधरी, सुधीर खटीक, विपुल त्यागी, कुशवेंद्र तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

 

भगवान विश्वकर्मा जी की सपाईयों ने मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।समाजवादी पार्टी पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि हिन्दू धर्म मे भगवान विश्वकर्मा को विश्व निर्माता व सभी मशीनों उपकरणों के आविष्कारक के रूप में माना जाता है तथा उनको भगवान ब्रह्मा के पुत्र के रूप में माना जाता है। उनके द्वारा ही स्वर्ग,पाताल, और मृत्युलोक का निर्माता भी माना जाता है।समाजवादी पार्टी उनकी जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनको नमन करती है। जयंती कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी,समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव शिवम त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी डॉ अलीशेर अंसारी, समाजवादी मजदूर सभा जिला महासचिव रामपाल सिंह पाल,सपा नेता मौलाना मौ० साजिद,सर्वेन्द्र राठी प्रधान,सागर कश्यप, मुनीर प्रधान,अक्षय बालियान,जुनैद आलम,अनुराग पाल,रवि पाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मोजूद रहे।

 

स्वच्छ भारत मिशन पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान की शुरूआत
खतौली। स्वच्छ भारत मिशन पखवाड़ा १७ सितंबर से २ अक्टूबर तक नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत गंग नहर घाट से उप जिलाधिकारी बुढ़ाना कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खतौली राजकुमार ने गंग नहर घाट पर झाड़ू लगाकर की। स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में कार्यवाहक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजकुमार नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी नेपाल सिंह नगर पालिका छ्वश्व विपिन कुमार रंजन नगर पालिका क्रढ्ढ मनोज कुमार स्वास्थ्य लिपिक राहुल कुमार संदीप कुमार श्रवण कुमार कपिल कुमार लोकेंद्र कुमार सभासद अमित चौधरी सभासद पति विनोद वाल्मीकि विनोद वाल्मीकि समेत समस्त सफाई नायक और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे कार्यवाहक युवा द्वारा सभी को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शपथ दिलाई गई।

 

 

4 लाख लाभार्थियों के गृह प्रवेश का आनलाइन हुआ प्रसारण
मुजफ्फरनगर। एन०आई०सी० कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री द्वारा भुवनेश्वर उड़ीसा में ऑनलाइन वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना के पूरे भारत वर्ष में ४ लाख लाभार्थियों का ग्रह प्रवेश ऑनलाइन प्रसारण द्वारा किया गया। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, डी०एम० मुजफ्फरनगर, ए०डी०एम० मुजफ्फरनगर, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जी, मेम्बर सलेखचंद जी व लाभार्थी मौजूद रहे।

 

वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच का सम्मान समारोह होगा 18 को आयेजित
मुजफ्फरनगर। वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सर्व समाज के श्रेष्ठ छात्र/छात्राओ, प्रतिभावान खिलाडियो एंव प्रबुद्ध समाजसेवियो, चयनित अधिकारियों को दिनांक 18 सितम्बर 2024 को सम्मानित करेगा।
विरेन्द्र वर्मा विचार मंच के प्रबन्धक पंडित उमादत्त शर्मा ने बताया कि वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच प्रत्येक वर्ष सर्व समाज के प्रतिभावान खिलाडियों, छात्र-छात्राओ एवं चयनित अधिकारियों का सम्मान करता है। इसी कडी में बुधवार 18 सितम्बर को चौधरी चरणसिंह भवन गांधी कालोनी में प्रातः 10 बजे कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे मुख्य अतिथि धर्मवीर बालियान जिलाध्यक्ष जाठ महासभा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे डा.सतेन्द्र वर्मा, डा.राममोहन, दलसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, कुवर देवराज पंवार, प्रमोद त्यागी अध्यक्ष जिला बार संघ, हासानन्द शर्मा की गरिमामयी उपस्थिती रहेगी।

 

विभिन्न स्थानों पर हुआ श्री गणपति महोत्सव का विधिवत समापन
मुजफ्फरनगर। अनन्त चर्तुदशी के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानो पर चल रहे श्री गणपति महोत्सव का विधिवत रूप से समापन हुआ। इस दौरान श्रृद्धालुओं ने ढोल नंगाडो की थाप पर नाचते-गाते पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ, काली नदी एवं हरिद्वार पहुंच कर गणपति जी की मुर्ति विसर्जित की।
पिछले करीब एक पखवाडे से जनपद के विभिन्न स्थनों, घरों, मंदिरो आदि मे चल रहे श्री गणेश महोत्सव का मुर्ति विसर्जन के साथ विधिवत रूप से समापन हुआ। इस दौरान श्रृद्धालुओ ने विध्न विनाशक गणपति महाराज की पूजा-अर्चना कर एवं भोग प्रसाद लगाकर गुलाल की होली खेलते हुए नाचते गाते धार्मिक माहौल के बीच अलग-अलग स्थानो पर मुर्ति विसर्जित की। शुकतीर्थ मे आज सुबह से ही श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 

रिजर्व पुलिस लाईन में किया कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती को सम्पूर्ण देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है तथा इस अवसर पर प्रतिष्ठानों, कार्यालयों व कार्यशालाओं में पूजा-अर्चना की जाती है। इसी क्रम मैं भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह मुख्य यजमान थे। महोदय द्वारा विधि- विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी तथा शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का विधि पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। पूजन के पश्चात सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गयी तथा मिष्ठान का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

डीएम का सम्मान
मुजफ्फरनगर। नवागुंतक जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर आईएएस अधिकारी उमेश मिश्रा जी ने जनपद का चार्ज सभालने पर सिख समाज मुजफ्फरनगर के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर पुष्प गुछ देकर जनपद मे उनका स्वागत किया! तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकास की नीति पर काम करने मे हर संभव सहयोग करने का प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया! प्रतिनिधिमण्डल मुख्य रूप से किसान चिंतक एवं समाजसेवी सरदार सतनाम सिँह हँसपाल,सरदार अमीर सिँह शुक्रताल, सरदार गुरमेल सिँह बाजवा भदौला फार्म, जस्सी बाजवा, कल्याण शामिल रहे!

लम्पी स्किन डिजीस का गौ आश्रय स्थल में टीकाकरण कराया
मुजफ्फरनगर। पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ एवं पशुपालन विभाग की टीम द्वारा अस्थाई गौआश्रय स्थल फतेहपुर खेड़ी पर लम्पी स्किन डिजीस का टीकाकरण कराया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ एवं पशुपालन विभाग की टीम द्वारा अस्थाई गौआश्रय स्थल फतेहपुर खेड़ी पर लम्पी स्किन डिजीस का टीकाकरण कराया गया । गौआश्रय स्थल पर टीकाकरण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाग् केयरटेकर उपस्थित मिले।

फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नवागंतुक जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा ने अपने कार्यालय में फरियादियों की फरियाद सुनकर उनका निस्तारण किया दूर दराज से आए सैकड़ो की संख्या में पीड़ितों ने अपनी समस्या जिलाधिकारी के सम्मुख रखी जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनका निस्तारण भी किया

 

विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस पर अवसर पर पूजन कार्यक्रम किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के अवसर पर इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन कार्यक्रम किया गया जिसमें यजमान के रूप में मनोज धीमान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता धीमान व शुभम विश्वकर्मा व उसकी धर्मपत्नी श्रीमति वर्षा विश्वकर्मा यजमान एवम् पुरोहित सत्यव्रत आर्य जी रहे। इस अवसर पर बोलते हुए समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान विश्वकर्मा जी से हम सबको कर्म करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण करके हम सभी को कर्म करने की प्रेरणा दी है उन्होंने आदि सृष्टि का निर्माण किया एवं सभी देवी देवताओं के लिए अस्त्र शस्त्रों का भी निर्माण किया। विश्वकर्मा जी ऐसे देवत्व को प्राप्त हैं जिन्हे सभी धर्म के लोग पूजते हैं। इनके अलावा धीमान सेवा संघ के अध्यक्ष निर्मल सिंह धीमान विश्वकर्मा चौक समिति के डॉक्टर नरेश विश्वकर्मा पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी रमेश चंद शर्मा सभासद रजत धीमान जी ने भी अपने वक्तव्य में श्री विश्वकर्मा जी की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में देवदत्त धीमान, नरेश विश्वकर्मा, संतराम धीमान, वेद प्रकाश धीमान शिवसेना नेता, रमेश चंद, कालूराम धीमान, मास्टर रविदत्त धीमान सत्य प्रकाश धीमान, महामंत्री, नरेंद्र श्रंगी, सतीश धीमान, शिवकुमार धीमान, आनंद धीमान, अनिल धीमान, सुरेंद्र कुमार धीमान, डा० अमन सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, सुखबीर सिंह धीमान , हरविंदर सिंह उर्फ हनी, ब्रह्मपाल धीमान, दयानंद धीमान, योगेश धीमान, वेद प्रकाश उर्फ बेदी, जयप्रकाश धीमान, सुभाष चंद्र आर्य, बिल्लू उर्फ बृजेश, सत्येंद्र विश्वकर्मा जनार्दन विश्वकर्मा परवीन और बिट्टू, अमित धीमान, मोनू धीमान, सरदार दलजीत सिंह, आशीष विश्वकर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहकर रहे।

 

भगवान वासु का मोक्षकल्याणक दिवस मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दशलक्षण महापर्व का अंतिम दसवां दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म व अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के साथ भगवान वासुपुज्य का मोक्ष कल्याणक सकल जैन समाज द्वारा बहुत ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
दिनांक ८ सितंबर से शुरू हुए जैन धर्म के आज भाद्र पक्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर ष्दशलक्षण पर्वष् के अंतिम दिन मंगलवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना के साथ शहर के सभी जैन मंदिरों में ष्उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा अर्चना के साथ भगवान वासु पूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस निर्वाण लाडू चढ़ाकर बहुत ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। वही आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व होने के साथ सभी जैन मंदिरों में जैन श्रद्धालओ द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। आज के दिन का जैन धर्म में विशेष महत्व है। अनंत चतुर्दशी पर ज्यादातर सभी जैन समाज से जुड़े श्रद्धालु व्रत रखते है। खासकर महिलाए निर्जल व्रत व उपवास रखती है, बहुत ही श्रद्धा भाव से पूजन पाठ करती है पुरुष वर्ग भी प्रातरू काल की बेला में श्री जी का अभिषेक, शांति धारा व पूजन करते है। आज के दिन प्रत्येक जैन समाज के लोग अपने परिवार सहित सभी मंदिरों में आते है दर्शन करते है और मंदिर में पूरे वर्ष पूजन के लिए लगने वाली अष्ठ द्रव्य सामग्री को भी मंदिर में अर्पण करते है। आज के दिन विशेष दान भी मंदिर में दिया जाता है। आज सुबह से ही शहर के सभी जैन मंदिरों में भक्तो की अच्छी खासी भीड़ रही।
जैन दर्शन में कहा गया है कि मनुष्य का शरीर से हटकर अपनी आत्मा में दृष्टि लगाना ही उत्तम ब्रह्मचर्य है।
शहर के प्रेमपुरी, जैन नगर,अबूपुरा, पारसनाथ, नई मंडी चौड़ी गली, मुनीम कॉलोनी, जैन मिलन विहार, सुरेंद्र नगर, अंबा विहार, रेनबो विहार सहित सभी जैन मंदिरों में भी ष्उत्तम ब्रह्मचर्य धर्मष् की पूजा की गई।
दिनांक १८ सितंबर बुधवार को सम्पूर्ण जैन समाज ष्क्षमावाणी पर्वष् मनाएगा, यानी जैन धर्म की परंपरा है कि पूरे वर्ष जाने अंजाने में यदि अपने वचन से अपनी वाणी से या अपने द्वारा किए गए किसी गलत कार्य से यदि किसी का दिल दुखाया हो, किसी के मन को ठेस पहुंची हो, या जाने अंजाने में किसी जीव की हिंसा हुई हो तो जैन समाज के लोग मन से वचन से काया से सभी से क्षमा याचना करते है। इस दिन को क्षमावाणी दिवस कहा जाता है। इसी के पश्चात १८ सितंबर को क्षमावाणी दिवस पर परंपरागत शहर के श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जैन नगर का वार्षिक रथयात्रा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी। उसके बाद दशलक्ष्ण पर्व का समापन होगा।
श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना में आज अनंत चतुर्दशी के दिन श्री जी का प्रथम अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन, अभिषेक जैन नावला परिवार व शशांक जैन आदर्श परिवार को प्राप्त हुआ।प्रबंध कमेटी द्वारा दर्शन करने आए मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध डाक्टर विकास पंवार ,दिल्ली यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर डा. गीता, आई.ए .एस. कु.संधी जैन, अर्जुन जैन, जैन बाल संस्कार की टीम पारस जैन,पवित्र जैन, स्पर्श जैन,संभव जैन, वंशू जैन का सम्मान किया।श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना प्रबंध कमेटी से अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, रोहित जैन,विप्लव जैन, वैभव जैन, आशीष जैन, चंद्र जैन, मनीष जैन, विजय जैन, अमन जैन, अमित जैन, शशांक जैन, अभिनव जैन, आशीष जैन (सी. ए.)दिनेश जैन, गौरव जैन, विजय जैन इवान हॉस्पिटल, सतीश जैन के साथ काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

 

भक्ति भाव से मनाया अनंत चतुर्दशी पर्व
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पर्यूषण पर्व के अंतिम दिवस को नगर के नौ जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव व मांगलिक क्रियाओ के साथ मनाया। भक्तों ने इस पावन अवसर पर भगवान वासुपूज्य जी को निर्वाण लाडू समर्पित किए व कल्याणक पाठ किये। प्रातः काल में पीत व केसरिया वस्त्रो में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजन अर्चना की ।अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व संपूर्ण भारतवर्ष में जैन समाज के लोगों लोग अत्यंत हर्ष के साथ मनाते हैं। दसलक्षण पर्व त्याग व आत्म जागरण के पर्व है। आज लोग नगर के नौ जैन मंदिरों में पूजन तथा जिनेंद्र भगवान के दर्शन कर आत्म कल्याण करते हैं। आज इस धार्मिक अवसर पर ब्रह्मचारी विमल भैया जी इंदौर ने धर्म संदेश में बताया आज का दिन हम उत्तम ब्रह्मचर्य के रूप में मनाते हैं। हमें अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण करना है ब्रह्मचर्य हमें आत्मा में लीन रहने का उपदेश देता है। दृष्टि की पवित्रता ही उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म । यह धर्म अच्छी तरह से तभी निभेगा जब बूरे कामों की ओर दृष्टि नहीं होगी सब धर्मो का सार उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म है।यह पावन पर्व जीवन मे नया पाठ सिखाने के माध्यम बनेंगे दोपहर में सुश्रावकों ने इंद्र वेशभूषा में जल कलश यात्रा निकाली यह यात्रा सभी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए जी.टी. रोड स्थित प्राचीन नसिया जी जैन मंदिर पहुंची। जहां पर पवित्र जल लाकर सभी मंदिरों में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक भक्ति भाव से किया गया। बैंड के कलाकार मधुर भक्ति भजनों से प्रभु भक्ति कर रहे थे। भक्तगण भावविभोर होकर भक्ति नृत्य कर रहे थे।
इस पावन अवसर को मनाने में सुनील टीकरी राजेश किराना अरुण कुरकुरे कुलदीप बैंक संजय दादरी सुशील मंडी अरुण नंगली राकेश अंबर रामकुमार अरुण औषधि योगेश सराफ सौरभ सभासद मुकेश एडवोकेट
एल.एम. जैन सुरेंद्र घड़ी पोथी सराफ कल्पेंद्र शशांक महलका अनुपम आढती दीपक भैंसी राजीव मुखिया अपार संयम सुधीर मुखिया प्रवीण किराना मुकेश महलका नरेन्द्र इलेक्ट्रिक मुदित संयम ममता विभा डा.ज्योति शैली सविता संध्या डा.आशा छवि उर्मिला करुणा सिम्मी मीनू रीतू नैना सोनी प्रज्ञा अलका आँचल मोनिका पूजा प्रगति रिया सीमा मधु सुमन रजनी अंजलि निधि पिंकि मुस्कान सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

गन्ना  समिति की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गाँधीनगर स्थित भाजपा मुख्यालय पर गन्ना समिति चुनाव के निमित एक बैठक आहुत की गयी जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ० सुधीर सैनी, एवं संचालन सुधीर खटीक जिला मंत्री जिला सहसंयोजक गन्ना चुनाव समिति ने किया । बैठक में जिला संयोजक जितेन्द्र त्यागी जी ने विस्तार से चुनाव के बारे में चर्चा की और कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया वही जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी जी ने चुनाव के निमित मुख्य बिंदूओं पर चर्चा की समितिओं पर डैलीगेट एवं डायरेक्टर सही प्रत्याशी को चुन जिले को अवगत कराये जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी जी ने आज समिति संयोजक एवं सर्किल संयोजक
के नामों की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन रामनाथ सिंह, जिला महामंत्री विजय सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, श्रीमोहन तायल, बिजेन्द्र पाल, हिमांशु सैनी, राजू अहलावत, सुन्दर पाल सचिन सैनी, विपिन त्यागी, नजर सिंह गुर्जर, अरूण त्यागी, प्रदीप बालियान, प्रवीण राणा, विरेन्द्र शर्मा, अनिल त्यागी, इन्द्रपाल कश्यप, अमित पंवार, नरेश धमात, अमित रावल, जितेन्द्र प्रधान, बिजेन्द्र मुखिया, विनोद सैनी, आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मोजूद रहे।

 

 

पटेलनगर से रामलीला ध्वज यात्रा निकालीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर से भारी उत्साह और धूमधाम से रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई। इस दौरान हनुमान जी की झांकी के साथ ध्वज यात्रा मंडी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत करते हुए हनुमान जी पर पुष्प वर्षा भी की।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा अपने ४९वें रामलीला महोत्सव के आयोजन की विधिवत घोषणा करते हुए हनुमान जी की झांकी के साथ रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई और पूजन के साथ रामलीला मैदान में ध्वज स्थापित कर दिया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस बार ४९वें श्री आदर्श रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर पूरी टीम में उत्साह चरम पर है। अनिल ऐरन ने बताया कि श्रावण मास के पहले ही दिन से रामलीला मंचन के लिए कलाकारों के द्वारा रिहर्सल का कार्य किया जा रहा है। रामलीला मंचन के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के द्वारा रामलीला मैदान पर ध्वज पूजन और शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां से हनुमान जी की झांकी बने कलाकार दीपक मित्तल के साथ समिति के पदाधिकारियों ने ढोल नगाडों के बीच ध्वज यात्रा प्रारम्भ की। पूजन वैभव जैन व विनय गुप्ता द्वारा कराया गया। यह शोभायात्रा पटेलनगर मैदान से प्रारम्भ होकर नई मंडी, मुनीम कालोनी, गऊशाला रोड, बिन्दल बाजार, पुरानी गुड मंडी सहित अन्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर आकर सम्पन्न हुई और विधिवत रामलीला ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनिल लोहिया, महामंत्री सुरेन्द्र मंगल, मंत्री जितेन्द्र कुच्छल व विनय गुप्ता, विकास भारद्वाज, अमरचंद जैन, विवेक मुंजाल, रजनीश मुंजाल, पीयूष शर्मा, अंशुल गुप्ता, विपुल धन्नू, आकाश गोयल, राकेश बिंदल, यश चौधरी, विजय मित्तल, अमित शर्मा, गोविन्द शर्मा, नारायण ऐरन, जितेन्द्र नामदेव, द्रपी बारी, अमर चौधरी, दीपक मित्तल, हरिओम मास्टर, मिंटू त्यागी, सोनू सिंह, शिवांश ठाकुर मौजूद रहे।

 

पूर्व विधायक के के पोते ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व विधायक मोरना मुजफ्फरनगर स्व.मटरू मिया के पोते और उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी शहजाद काजमी के होनहार प्रतिभाशाली पुत्र अब्बास काजमी ने रांची में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया अंडर-१९ में अब्बास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर जीत हासिल की झारखंड राज्य के रांची में स्थित खेल गांव स्टेडियम पर १३ सितंबर २०२४ से १६ सितंबर २०२४ तक चौथी सीआईएस सीई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ अब्बास काजमी इस समय लखनऊ के बहुत प्रतिष्ठत स्कूल ला मार्टिनियर में १२ क्लास के छात्र हैं बॉक्सिंग चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले युवा एवं होनहार खिलाड़ी अब्बास काजमी का लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है क्योंकि अब्बास काजमी लखनऊ में ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और मुजफ्फरनगर आगमन पर भी खिलाड़ियों द्वारा एवं नागरिकों द्वारा स्वर्ण पदक विजेता अब्बास काजमी का भव्य स्वागत किया जाएगा अब्बास काजमी ने बॉक्सिंग चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जहां एक और मुजफ्फरनगर जनपद का नाम रोशन किया है वहीं दूसरी ओर पूरे देश में उत्तर प्रदेश का परचम लहरा दिया है स्वर्ण पदक विजेता अब्बास काजमी को अपनी हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी शहजाद काजमी के परिवार में जश्न का माहौल है और चारों ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही है

 

शुकतीर्थ गंगा मैया में हुआ गणेश विसर्जन,
मोरना। प्रसिद्ध व प्राचीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दूर दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के बीच गणेश जी की आरती व पूजा अर्चना के बाद उनकी मूर्तियों को गंगा में विसर्जित किया। क्षेत्र व दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने गणेश जी विशाल प्रतिमाओं सहित छोटी प्रतिमाओं को लेकर गंगा घाट पर पहुंचे। एक दूसरे को गुलाल लगाकर चारो ओर गुलाल उड़ाकर भजनों पर नृत्य किया।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भोपा थाना पुलिस मौके पर तैनात रही।
अनन्त चतुर्दशी पर तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का बैंड बाजों के बीच गणेशजी की मूर्तियां लेकर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं के द्वारा विधि-विधान से गणपति जी की आरती पूजा अर्चना की तथा डी जे व ढोल के साथ भजनों पर नांचते गाते हुए एक दूसरे पर रंग बिरंगे हरा लाल गुलाल लगाकर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच गणेश जी की मूर्तियों को गंगा में विसर्जित किया। अनेक श्रद्धालुओं ने नौका में बैठकर गहने पानी में जाकर गणेशजी की मूर्तियों को गंगा में विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद नगरी के शुकदेव आश्रम, गणेश धाम, हनुमद्धाम, दुर्गा धाम, शिव धाम व पार्वती धाम में मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से प्रसाद भी चढ़ाया। नगरी में शाम तक मेले जैसा माहौल बना रहा।

 

चीनी मिल मोरना में हवन यज्ञ कर मनाया गयी विश्वकर्मा जयंती
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)चीनी मिल मोरना में हवन यज्ञ कर विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाया गयी।यज्ञमानो ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया। व मशीनों व औजारों की भी साफ सफाई की गयी।
दि गंगा किसान चीनी मिल कर्मचारी वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा चीनी मिल मोरना में विश्वकर्मा जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सृष्टि के निर्माता देवताओं के वास्तुकार,द्वारका जैसे पवित्र शहर सहित पांडवों की माया नगरी के निर्माता को नमन करते हुए मोरना चीनी मिल में विधि विधान के साथ पूजा की गयी। सभी कार्य सकुशल सम्पन्न हों इसके लिये भगवान से प्रार्थना की गयी।
यज्ञ पुजन में आहुति देते वालों में मुख्य रूप से देवेन्द्र चेयरमैन,मुख्य अभियंता पाचूराम, अभियंता शशिकांत, राजीव चौधरी, उधम सिंह,शेंकी चौधरी, राजीव तोमर, अनिल कुमार, संजीत कुमार, अविनाश भारद्वाज, ओमसिंह राठी, वीर सिंह, सुरेन्द्र, नरेन्द्र तरार, अमित, कर्ण सिंह आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने पूजा में भाग लिया तथा नये सत्र के शुभारंभ की शुभकामना की।

 

20 से अष्ठम श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री राधे-राधे परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा आर्शीवाद बैंकट हॉल मे 20 सितम्बर से 27 सितम्बर तक अष्टम श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसके चलते 20 सितम्बर को प्रातः साढे नो बजे कलश यात्रा प्रारम्भ होगी। जो बालाजी धाम से प्रारम्भ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक कथा व्यास धमेन्द्र उपाध्याय शास्त्री जी वृन्दावन धाम के श्रीमुख से कथा सुनाई जाएगी। शुक्रवार 27 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =