Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: झांसा देकर नाबालिग से रेप के मामले में रेपिस्ट को उम्रकैद की सजा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)  मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप के मामले में कोर्ट ने सुनवाई कर दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। ९ वर्ष पहले एक किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट ने सुनवाई कर दोषी को सजा सुनाई। दोषी पर कोर्ट ने ३१ हजार का जुर्माना भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा तथा एडीजीस दिनेश शर्मा ने बताया कि जानसठ निवासी एक किशोरी का ९ वर्ष पूर्व बहुला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद पीड़िता से रेप किया गया था। इस मामले में २६ मई २०१३ को पीड़िता के भाई ने थाना जानसठ के गांव कवाल निवासी हैदर अली पुत्र मुबारिक अली के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप था कि हैदर अली उसकी नाबालिग बहन को एक दिन पूर्व शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। बताया था कि उसकी नाबालिग बहन को धोखा दिया गया था कि वह उसे ऐश की जिंदगी गुजरवाएगा।

विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट ने की मामले की सुनवाई-विशेष लोक अभियोजक एड.मनमोहन वर्मा ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट के जज बाबूराम ने की। उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में ८ गवाह पेश किये। बताया कि दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपित हैदर अली को रेप का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

 

35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह जी की ३५वी पुण्यतिथि के अवसर पर नसीरपुर गांव स्थित प्रेरणा स्थल फार्म हाउस पर बाबू जी की समाधि स्थल पर उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बाबू नारायण सिंह जी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे उनके पोत्र मीरापुर विधायक चंदन चौहान और उनके परिजनों ने समाधि स्थल पर हवन पूजन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. नारायण सिंह के पौत्र विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा इस दौरान बाबूजी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर,ईलम सिंह गुर्जर , रालोद युवा नेता अंकित सहरावत,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष देशराज चौहान, सपा नेता शमशेर मलिक,रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कांग्रेस नेता सलमान सईद, राजीव त्यागी खाईखेड़ी, कमल त्यागी चरथावल,सिम्भलकी प्रधान राजेन्द्र पॉपी, ठाकुर वसीम पुंडीर शेरपुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + thirteen =