Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पांच वाहन व अवैध शस्त्रों के साथ Arrest, फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचते थे वाहन

शाहपुर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने दो वाहन चोरों को चोरी किये गये पांच वाहन व अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तासर किया। अभियुक्तगण आस-पास के जनपदों से वाहन चोरी कर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचते थे। अज्ञात चोरों द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को कारित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग का १२ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ०२ वाहन चोर अभियुक्तों को कसेरवा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे व निशादेही से कुल ०५ चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में सिकन्दर पुत्र वेदू कश्यप निवासी ग्राम शाहजुड्डी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, रोविन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम शाहजुड्डी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल, ०४ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल- चोरी की हुई, ०२ छुरी।

अभियुक्तगण जनपद मुजफ्फरनगर व आस-पास के जनपदों से वाहन चोरी करते थे तथा वाहनों पर लगी मूल नम्बर प्लेट को हटाकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलाते व बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

रामपुर तिराहा के नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  रामपुर तिराहा वासी नागरिकों ने जिलाधिकारीॅ/अपर जिलाधिकारी के नाम सौंपे गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा सफाई होने के बावजूद भी रामपुर तिराहे पर कब्जा करने के उद्देश्य से गोबर व कूडे के ढेर लगाने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग की। वे सब लोग रामपुर तिराहे निवासी है। कुछ दिन पूर्व हमने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था

जिसमे अवैध रुप से कब्जे व गोबर कूडा हटाने के लिए ज्ञापन दिया था, जो प्रशासन द्वारा जे० सी० सी० से हटा दिया गया, परन्तु ४-५ दिनों से दबंग लोगो द्वारा पुनः कब्जा करने के उद्देश्य से गोबर व कूड़ा डालना शुरु कर दिया है, जिससे मौहल्ले में गंदगी व दुर्गन्ध आनी शुरु हो गयी है।

बरसात में जलभराव व बीमारियों का खतरा बना हुआ है। अतः आपसे निवेदन है कि दबंगो पर उचित कार्यवाही करे। इस दौरान कुसुम कश्यप, बबली राणा, संगीता देवी, रीना, बबली, काका, लोकेश आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =