Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने फूंका सपा प्रत्याशी का पुतला, सात लोगों पर केस दर्ज

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूप खेड़ी गांव में ग्रामीणों ने सपा प्रत्याशी का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रत्याशी गांव में घुसा तो उसका इलाज कर देंगे। पुतला फूंकने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सात लोगों पर थाने में केस दर्ज किया।

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। समाजवादी पार्टी व भाजपा से घोषित हुए प्रत्याशी का क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया। इसी को लेकर रतनपुरी थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी राजपाल सैनी का शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने पुतला फूंक कर विरोध जताया

कहा कि सपा ने ऐसे आदमी को टिकट दे दिया है आज तक गांव में जाकर भी नहीं देखा। जो लोग पार्टी के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे, पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। जिसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा का प्रत्याशी अगर गांव में घुसा तो उसका इलाज कर देंगे। वहीं दूसरी ओर प्रत्याशी का पुतला फूंका जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने पुतला फूंकने के मामले में गांव के सात लोगों पर केस दर्ज किया है।ऐसा ही भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह सैनी का भी विरोध क्षेत्र में काफी देखने को मिल रहा है। जिस तरह से दोनों पार्टियों के नेताओं का क्षेत्र में विरोध है उसे दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

शराब सहित किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कौसल गुप्ता द्वारा अभियुक्त सादाब पुत्र पप्पू निवासी घेराबाग थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को सिधावली रोड कादिर राणा के बाग के सामने से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से 20 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिह द्वारा अभियुक्त श्रीपाल पुत्र लाल सिह निवासी कस्बा व थाना भवन जनपद शामली को काली नदी पुल के पास कशौली से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 35 पौव्वे देशी शराव तोहफा मार्का को बरामद किया।

वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 आशुतोष सिह द्वारा अभियुक्त सूरजपाल पुत्र भूरा निवासी ग्राम भनेडा कस्बा व थाना भवन जनपद शामली को चौपडा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 32 पौव्वे देशी शराव तोहफा मार्का को बरामद किया।

वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 बीरबल सिह द्वारा अभियुक्त फूलचन्द पुत्र मेवालाल निवासी पटेल नगर थाना टपरी देहरादून उत्तराखण्ड को सिखे़डा नहर पुल की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 600 पौव्वे अपमिश्रित शराव व 01 मोटरसाईकिल पल्सर को बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =