Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:वाहन चोरी का खुलासा करते हुए बाइक सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आकिल पुत्र तैमूर नि० ग्राम शेरपुर थाना को०नगर मु०नगर द्वारा लिखित शिकायत दी गयी थी कि उनकी मो०सा० सुपर स्पलेन्डर रंग काला यूपी १२ बीसी ७५६८ किसी अज्ञात चोर द्वारा जिला अस्पताल मु०नगर से चोरी कर ली है

जिसके सम्बन्ध मे थाना को०नगर मु०नगर पर मामला पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में वाहन चोरी को रोकने हेतू गठित की गयी टीम के द्वारा अभियुक्त हिमांशु पुत्र अनुराग शर्मा नि० रामपुर तिराहा थाना छपार मु०नगर को संगम होटल रूड़की रोड़ के सामने से मय चोरी की मो०सा० उपरोक्त के गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उपनि० हरीश राघव थाना को०नगर मु०नगर, का० तरूणपाल, का० अलीम, का० विपिन कुमार शामिल है।

ठग को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
शाहपुर। (Muzaffarnagar  News) चांदी के गहने साफ करने के बहाने उस पर से चांदी उतारकर धोखाधडी करने वाले शातिर को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अक्सर देखा जाता है कि इस तरह के जालसाज के बहकावे में गृहणियां आ जाती है और अपने गहने दे देती है जिसको इस प्रकार के जालसाज एक कैमिकल युक्त पदार्थ में डालकर उससे वजन कम कर देते है और महिलाएं बाद में अपने आप को ठगी सा महसूस करती है। शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर चोर ५०० ग्राम चाँदी के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव लगातार अपराधियो की तोड़ रहे है कमर। शाहपुर पुलिस ने धोखाधड़ी से चाँदी धोने के बहाने से चाँदी चुराने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से शाहपुर पुलिस ने ५०० ग्राम चाँदी की बरामद। शाहपुर पुलिस ने शातिर चोर आमिर पुत्र अमानत सोहदीपुर रोड़ मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =