Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शनिधाम के प्रांगण में तथा शामली रोड स्थित सत्संग भवन में हर्षोल्लास से मनाया गोवर्धन पर्व, प्रसाद वितरित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गोवर्धन पर्व शहर में अनेक स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना कर भंडारा किया गया। आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। तत्पश्चात नागो वाला मंदिर पटेलनगर में भी पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, पंडित अमित तिवारी ने पूजन संपन्न कराया

जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, सभासद विकल्प जैन, गौरव स्वरूप ने भी भाग लिया। दीवाली महोत्सव से जुड़े गोवर्धन पर्व पर भंडारे में बडी संख्या में लोगों ने अन्नकुट का प्रसाद ग्रहण किया। राधा कृष्ण मंदिर नागोवाला पटेलनगर में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, गौरव स्वरुप, पंडित श्रीभगवान शर्मा, सभासद विकल्प जैन, केपी चौधरी, भारतवीर प्रधान, संजय मिश्र, अनिल लोहिया, तरुण बंसल, संदीप रंजन आदि ने पूजा, अर्चना व आरती के पश्चात भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया

जिसमें बडी संख्या में भोग प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व पटेलनगर में स्थित रामलीला भवन में भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कढी चावल, कचोरी, सब्जी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमैटी पटेलनगर के प्रबंधक अनिल ऐरन, संयोजक विकल्प जैन, प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, गोपाल चौधरी ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता, सुरेन्द्र मंगल, अमित भारद्वाज, पंकज शर्मा डायरेक्टर, गोविंद शर्मा, केपी चौधरी, भारतवीर प्रधान, नारायण ऐरन, पीयूष शर्मा, अंशुल गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय मित्तल, जितेन्द्र कुच्छल, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

अन्नकूट का शनिधाम, संत्संग भवन में प्रसाद हजारों श्रृद्धालुओं ने चखा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ शनिधाम के प्रांगण में तथा शामली रोड स्थित सत्संग भवन में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना के बाद विशाल भण्डारों का आयोजन हुआ जिसमें हजारो श्रृद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया।

शहर के भूमियाखेडा के बराबर मे स्थित सत्संग भवन में सुबह’-सवेरे भगवान गोर्वधन का पूजन कर संतो एवं ब्राहमणों को भोजन कराया गया। तत्पश्चात आम जनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग भवन मे पूजन पाठ का कार्यक्रम पंडित प्रवेश शास्त्री एवं सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर त्रिलोकचन्द गुप्ता, श्यामलाल बंसल, सुभाष चन्द्र अग्रवाल शिक्षा विभाग वाले, शिवकुमार गोयल, ताराचन्द, आशुतोष, महेन्द्र गोयल, चन्दल फोटो ग्राफर आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

चरथावल मोड स्थित शनिधाम मे सुबह सवेरे भगवाना गोवर्धन की विधि विद्यान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात महाआरती एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। पूजा-पाठ की क्रियाएं पंडित संतोष मिश्रा एवं सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न करायी। यहां आयोजित विशाल भण्डारे में हजारो श्रृद्धालुओ ने भोजन प्रसाद ग्रहण िकिया। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, शैलेन्द्र शर्मा, टोनी गोस्वामी, अमित, सतीश, संदीप मित्तल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 2 =