Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कुंए पर निर्माण की झूठी शिकायत कर मस्जिद का पुनरुद्धार रुकवा दिया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव भूराहेड़ी में कुंए पर निर्माण की झूठी शिकायत कर मस्जिद का पुनरुद्धार रुकवा दिया गया। शिकायत की जांच कर राजस्व अधिकारियों ने साफ कहा कि मस्जिद में कुंए के कोई अवशेष नहीं मिले हैं।

न ही किसी भी दस्तावेज में कुंआ दर्ज है। राजस्व अधिकारियों ने निर्माण शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखाई तब भा काम सुचारू नहीं हो सका। गांव के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। जिस पर डीएम ने पुनः निर्माण प्रारंभ कराए जाने के लिए आश्वस्त किया।

परगना पुरछपार के गांव भूराहेड़ी के दर्जनों लोगों ने डीएम चन्द्रभूषण सिंह से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव की पुरानी मस्जिद का पुनरुद्धार कराया जा रहा था। मस्जिद की दीवारों पर एक लेंटर डाला जा रहा था। ताकि नमाजियों को धूप से बजाया जा सके। लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने तहसील में शिकायत की कि मस्जिद में कुंए को बंद कर लेंटर डाला जा रहा है।

बताया कि राजस्व विभाग अधिकारियों ने जांच की लेकिन किसी भी रिकार्ड में मस्जिद या आसपास भी कुंआ नहीं पाया गया। जिसके बाद एसडीएम सदर ने निर्माण पूर्ण करने के लिए हरी झंडी दिखा दी।

डीएम ने आश्वस्त किया कि मस्जिद निर्माण में कोई व्यवधान नहीं रहेगा। शमीम, मुनव्वर, फरमान अली, तहजीब, रुस्तम, हसीन, साजिद, मुनाजिर आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nine =