Muzaffarnagar News: रोटरी मिडटाउन ने मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा रात्रि ८ बजे तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मूलचंद रिसोर्ट में मनाया गया। क्लब के ९० परिवारों ने इसमें भाग लिया। सबने खूब मस्ती की और एन्जॉय किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वादिष्ट चाट के साथ किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रमा भाटिया और संध्या गोयल ने कियाद्ब फर्स्ट लेडी आरती मित्तल ने तीजो की महत्ता पर प्रकाश डाला। सुमन बिंदल, नेहा गोयल एवं रमन बाला अग्रवाल ने बताया की हम तीजो त्यौहार क्यों मनाते है और रोटरी क्लब मिडटाउन हर साल तीजो उत्सव ऐसे ही मनाती रहेगी।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए जीजा साली, फूफा का नाराज होना , कपल डांस , हल्दी मेहँदी का रिंग सेरेमनी के जैसा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ऐनिस ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कम से कम ७५ परिवारों ने हिस्सा लिया
कार्यक्रम की थीम शादी पर रखी गयी। कार्यक्रम को सफल व् रोचक बनाने में नीरा गोयल , आरती, रेखा अरोरा, ईशा गोयल , लतिका गुप्ता , पायल गर्ग , निशि गोयल, निशि मिश्रा ,रेखा कमल , सीमा भटनागर, मनीषा अग्रवाल , पारुल कुच्छल, पल्लवी अग्रवाल , बबिता गोयल, सोनिया जैन , शैली कुच्छल , डिम्पल वर्मा, आसिमा जैन, नीरू मित्तल , शालू गर्ग , मुक्त अग्रवाल , अरुणा कुच्छल , शालिनी अग्रवाल ,पूजा, चारु गुप्ता, रीतू अग्रवाल, रीतू गर्ग, पीयूष अग्रवाल, अमित कुच्छल व् समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार का योगदान रहा है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष अंकित मित्तल व् कोषाध्यक्ष गौरव गोयल का विशेष योगदान रहा। क्लब सचिव रो सुशोभ बिंदल जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

