Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: Ukraine से भारतीय छात्रों को स्वदेश वापसी में सरकार लाये तेजीः विश्वदीप गोयल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक भगत सिंह रोड़ पर हुई, जिसमें व्यापारिक समस्याओं के लिए एक प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही सिटी मजिस्ट्रेट व सी0ओ0 सिटी से मिलने एंव होली मिलन आयोजित करने तथा व्यापारी सुरक्षा फोरम को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता विश्वदीप गोयल ’बिटटू’ ने की तथा संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। विश्वदीप गोयल ने Ukraine में फंसे भारतीय छात्रों की तेजी से सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि व्यापारी समाज इससे काफी चिंतित है। आखिर वे बच्चे भी तो हमारे परिवारों के हैं।

बैठक में विश्वदीप गोयल ने मथुरा से जनपद में आये एस0 आई0 देवपाल सिंह का पटका पहना कर, स्वागत करते हुए कहा कि उन्होने चार्ज लेने के बाद शिव चौंक से आबकारी तक जिस तरह से आपराधिक तत्वों की नकेल कसी है उससे व्यापारी वर्ग काफी राहत महसूस कर रहा है।

अपने सम्बोधन में एस0आई0 देवपाल सिंह ने कहा कि बाजारों में चौकीदारों की व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उन्होने सभी व्यापारियों से सी0 सी0 टी0 वी0 कैमरे लगवाने, शटरो में हजमी ताले लगवाने की अपील की। बैठक में व्यापारी मनोज गुप्ता के सुपुत्र की सी0 ए0 परीक्षा में सफलता पर उन्हें शुभ कामनाएं दी गई।

बैठक में झांसी की रानी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष वीरेन्द्र अरोरा (चश्में वाले) महामंत्री भानु प्रताप को संगठन का मार्ग दर्शक घोषित किया गया। बैठक में सभासद राहुल पंवार, मनोज गुप्ता, आशु, दीपक, हर्ष, हर्षित एडवोकेट संजय अग्रवाल देवेन्द्र चौहान, अनिल जैन, नितिन कुच्छल, सागर अरोरा अखिल सिंघल, सचिन अग्रवाल शिव कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =